'

पवई पन्ना: अवैध शराब के विरुद्ध पवई पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 18 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

अवैध शराब के विरुद्ध पवई पुलिस की  बड़ी कार्यवाही

पिकअप वाहन से 91 पेटी कुल 819 लीटर अवैध शराब  जप्त एवं मौके से एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब एवं पिकअप वाहन कुल कीमती करीबन 14 लाख का मशरूका जप्त।

पवई ब्यूरो.पन्ना। पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो  को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में दिनांक 16-17 जून की दरम्यानी रात को थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि सलेहा रोड से पवई तरफ एक पिकअप वाहन अबैध शराब से भरी हुई आ रही है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिह , एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित कर  घेराबंदी कर  पवई- सलेहा मुख्य मार्ग ग्राम कैथी  के पास से पिकअप वाहन क्रमांक MP39 G1280  को रोककर चेक किया गया जिसमें देसी मदिरा  मसाला की 37 पेटिया  एवं देसी मदिरा प्लेन की 54 पेटिया कुल मिलाकर  91 पेटियो  में भरी हुई 08 सौ 19 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन चार लाख की भरी होना पाई गई  , आरोपी वाहन चालक प्रमोद राय पिता हरचरण राय निवासी सूरजपुराखुर्द थाना बड़ामलहरा जिला छतरपुर के द्वारा इतनी अधिक मात्रा में शराब परिवहन बिना किसी लाइसेंस के किए जाने से धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब एवं पिकअप वाहन दोनों की कुल कीमत करीबन चौदह लाख रुपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है .

उल्लेखनीय भूमिका - उक्त संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में , प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार ,  कमलेश शर्मा,  विनोद कुमार , आरक्षक भागीरथ अहिरवार एवं वाहन चालक राम भगत पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, breaking news, BJP News, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, MP police, panna police

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने