'

पन्ना मध्यप्रदेश: धरमपुर थाना क्षेत्र के भकुरी गांव में नवविवाहित दंपती ने खाया जहर, दोनों की मौत।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 14 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

धरमपुर थाना क्षेत्र के भकुरी गांव में नवविवाहित दंपती ने खाया जहर, दोनों की मौत।

शादी के 3 साल बाद उठाया खौफनाक कदम, कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी।

ब्यूरो.पन्ना। पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के भकुरी गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवविवाहित जोड़े ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है।

हंसते-खेलते परिवार में मचा कोहराम  

शनिवार रात करीब 8 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने साथ बैठकर खाना खाया था। इसके बाद 25 वर्षीय सागर यादव और उसकी 23 वर्षीय पत्नी श्याम कली अपने कमरे में सोने चले गए। 

कुछ देर बाद कमरे से चीखने-चिल्लाने और उल्टियां करने की आवाजें आईं। परिजन पहुंचे तो दोनों की हालत बिगड़ी हुई थी। 

इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजन तुरंत दोनों को अजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही पत्नी श्याम कली की मौत हो गई, जबकि पति सागर ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

3 साल पहले हुई थी शादी

मृतक सागर चार बहनों का इकलौता भाई था। सागर और श्याम कली की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। 

पुलिस जांच में जुटी

धरमपुर थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि मृतिका नवविवाहिता होने के कारण मर्ग कायम कर हर एंगल से जांच की जा रही है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

हंसते-खेलते परिवार में पसरा मातम,नवविवाहित जोड़े ने खाया जहर, दोनों की मौत!

धरमपुर थाना अंतर्गत भकुरी का है मामला

करीब 3 साल पहले हुआ था विवाद घटना का कारण अज्ञात।

 मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। धरमपुर थाना क्षेत्र के भखुरी गांव में एक नवविवाहित जोड़े ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल ले जाते समय और इलाज के दौरान दोनों की ही मौत हो गई। इस दोहरे सुसाइड से हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। घटना शनिवार की रात करीब 8 बजे पूरे परिवार ने एक साथ बैठकर हंसी-खुशी खाना खाया था। इसके बाद 25 वर्षीय सागर यादव और उसकी 23 वर्षीय पत्नी श्याम कली अपने कमरे में सोने चले गए।

लेकिन कुछ ही देर बाद कमरे से अचानक चीखने-चिल्लाने और उल्टियां करने की आवाजें आने लगीं। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो दोनों की हालत बेहद खराब थी। आनन-फानन में दोनों को अजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से गंभीर हालत में उन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन बदकिस्मती से पत्नी श्याम कली ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि पति सागर की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

मृतक सागर चार बहनों का इकलौता भाई था और दोनों की शादी को महज 3 साल ही हुए थे। थाना प्रभारी अनिल राजपूत के मुताबिक, चूंकि मृतिका नवविवाहिता है, इसलिए मर्ग कायम कर पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है। दोनों के शवों का आज पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आखिरकार इस आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह क्या थी, यह तो पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, sport news, Ansh media, crime news, Ajaygarh local news, panna police, breaking news, MP jansampark,


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने