'

धरमपुर अजयगढ पन्ना: धरमपुर थाने के प्रधान आरक्षक व आरक्षकों का स्थानांतरण, थाना प्रभारी ने दी शुभकामनाएं

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 16 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

धरमपुर थाने के प्रधान आरक्षक व आरक्षकों का स्थानांतरण, थाना प्रभारी ने दी शुभकामनाएं

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत थाना धरमपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों का अन्य थानों में तबादला किया गया है।

किसका कहां हुआ ट्रांसफर

नाम पद पुरानी पदस्थापना नई पदस्थापना

जितेंद्र मिश्रा प्रधान आरक्षक धरमपुर थाना कोतवाली पन्ना

दुलीचंद प्रधान आरक्षक 367 धरमपुर थाना पवई थाना

निश्चल आरक्षक धरमपुर थाना कोतवाली पन्ना

कमलेश आरक्षक धरमपुर थाना कोतवाली पन्ना

चंद्रपाल आरक्षक धरमपुर थाना बृजपुर थाना

थाना प्रभारी ने दी विदाई

स्थानांतरण के बाद थाना परिसर में थाना प्रभारी धरमपुर ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण शासकीय सेवा का नियमित हिस्सा है। सभी पुलिसकर्मियों ने धरमपुर क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

थाना प्रभारी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बेहतर भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नई पदस्थापना स्थल पर उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सहकर्मी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्थानांतरित साथियों के कार्यों की सराहना की तथा नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की कामना की। इस दौरान थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, NGO work, MP jansampark, Panna PRO,


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने