Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 31 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
सागर संभाग में जलप्रदाय योजनाओं का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं - कमिश्नर
➡️ प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे निर्माण कार्यों के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं - कमिश्नर
➡️ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने वाले नगर पालिका अधिकारियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही - कमिश्नर
➡️ नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल मुहैया कराएं- कमिश्नर
➡️ कमिश्नर ने की नगरीय प्रशासन विभाग की योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा
ब्यूरो.पन्ना। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी सागर संभाग के नगरीय क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए बनाई जा रही जल प्रदाय योजनओं का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग के छतरपुर के लवकुश नगर, बक्सवाहा में जल प्रदाय योजनाओं के कार्य लंबित हैं इन सभी जल प्रदाय योजनाओं को तेजी से पूर्ण कराएं तथा लोगों को जल प्रदाय योजनओं का लाभ मुहैया कराएं।
कमिश्नर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की नगरीय निकायवार समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग के नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं। कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग में दमोह, निवाड़ी, पन्ना की स्थिति में सुधार की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि इसमें तेजी से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में कमिश्नर ने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शासन का अतिमहत्वपूर्ण मिशन है। मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गति लाकर समय सीमा में सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होेंने कहा कि छतरपुर नगर पालिका क्षेत्र और बिजावर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अपेक्षित कार्य नहीं हुआ है इन नगर पालिका क्षेत्रों में तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाएं।
बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का सागर संभाग में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की वह निरंतर समीक्षा करें तथा इस योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता और लापरवाही बरतने वाले नगरपालिका अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें।
समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग में दमोह, पन्ना और टीकमगढ़ नगर पालिका अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित कार्य नहीं करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में नगरीय क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सागर संभाग के सभी नगरीय क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल मुहैया कराएं। उन्होंने कहाकि सागर संभाग के सभी नगर पालिका अधिकारी अपनी-अपनी नगर पालिकाओं में पेयजल व्यवस्था की समुचित मॉनीटरिंग करें। नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल मुहैया कराएं। बैठक में कमिश्नर ने शाहगढ़, बण्डा एवं बक्सवाहा नगर पालिकाओं की पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की।
बैठक में कमिश्नर ने सागर संभाग के नगरीय क्षेत्रों के सौन्दर्यीकरण के लिए कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन ने अवगत कराया कि सागर संभाग में नगरीय क्षेत्रों में 14 पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें 8 पार्कों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। खजुराहो, महाराजपुर और लवकुशनगर में पार्कों के निर्माण का कार्य तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है।
बैठक में कमिश्नर ने नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए कराए जा रहे कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं। बैठक में कमिश्नर ने सागर संभाग के नगरीय क्षेत्र छतरपुर, दमोह, सागर और कैंट क्षेत्र में सीवरेज निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, उप संचालक नगरीय प्रशासन एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, NGO work, MP police, Ansh media, viral,
