Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 31 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पुन्ना पुलिस द्वारा पवई थाना अन्तर्गत अवैध शराब के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही।
कुल 01 हजार 665 लीटर अवैध देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती करीब 08 लाख 50 हजार रुपये सहित परिवहन मे प्रयुक्त पिकअप वाहन किया गया जप्त।
ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अपने थाना क्षेत्रो मे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में दिनांक 30/05/26 को पवई थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की गुनौर- सलेहा तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप वाहन बिना नंबर प्लेट की तेज गति से चलाते हुए पवई तरफ आ रही है जिसके अंदर अवैध शराब होने की प्रबल संभावना है । सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत कराया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना सिंह, एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी पवई श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वाहन चालक के द्वारा पुलिस को देखकर पिकअप वाहन को ग्राम नारायणपुर तरफ मोड़ दिया जिसका पुलिस के द्वारा पीछा करने पर आरोपी वाहन चालक के द्वारा खेतों में गाड़ी चलाते हुए नारायणपुर के चिमनी भट्टा के पास गाड़ी रोक दी एवं रात्रि में अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया । जब पुलिस के द्वारा पिकअप वाहन को चेक किया गया तो उसमें अवैध रूप से 185 पेटी अवैध देसी मदिरा प्लेन जिसमें कुल 01 हजार 665 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 08 लाख 50 हजार रूपये की भरी पाई जाने से पिकअप वाहन जिसकी कीमत करीबन 10 लाख रुपए एवं दोनों की कुल कीमत करीबन 18 लाख 50 हजार रूपये की संपत्ति जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के के अंतर्गत कार्यवाही की गई ।
उल्लेखनीय भूमिका - उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार , प्रधान आरक्षक कमलेश शर्मा , प्रधान आरक्षक विनोद कुमार अहिरवार , प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति , आरक्षक राकेश डुडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, NGO work, Cricket live score,Ansh Media
.jpg)