Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 17 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू द्वारा पुलिस लाइन परिसर पन्ना में आधुनिक बैरक निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन।
ब्यूरो.पन्ना। पुलिस लाइन पन्ना में 1.84 करोड़ रुपये की लागत से 60 एस.ए.एफ. जवानों की क्षमता वाले आधुनिक तीन मंजिला बैरक का किया जायेगा निर्माण।
पुलिस बल के आवासीय एवं आधारभूत संसाधनों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज पुलिस लाइन परिसर, पन्ना में नवीन बैरक निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
प्रस्तावित बैरक का निर्माण मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा कराया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 1 करोड़ 84 लाख रुपये है। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त बैरक मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एस.ए.एफ.) के जवानों की आवासीय क्षमता के अनुरूप निर्मित किया जाएगा। भवन में एक समय में 60 जवानों के ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ कंपनी कमांडर हेतु पृथक कार्यालय कक्ष निर्मित किए जाएंगे। बैरक में पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर आवासीय व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त वेंटिलेशन, स्वच्छता संबंधी सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू ने कहा कि पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय एवं कार्य वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। नवीन बैरक के निर्माण से पुलिस जिला में पदस्थ एस.ए.एफ जवानों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक आवासीय सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उनके मनोबल एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए समयबद्ध रूप से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
भूमि पूजन कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक खिलावन सिंह कंवर, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक नीलम लक्ष्यकार, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. रोहित मिश्रा, मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम से सहायक यंत्री संदीप सिंह गहरवार, उपयंत्री गौरव सिंह एवं सौरभ मिश्रा, निर्माण एजेंसी के ठेकेदार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, cricket live score, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, cricket live,
