'

पन्ना मध्यप्रदेश: वर्षाकाल में संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के लिए समय पूर्व करें आवश्यक तैयारियां: कलेक्टर

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 03 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

वर्षाकाल में संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के लिए समय पूर्व करें आवश्यक तैयारियां: कलेक्टर

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने कहा है कि वर्षाकाल के पूर्व जिले में संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर लें। संभावित बाढ़ की स्थिति वाले क्षेत्र और ग्रामों में जनहानि और वर्षाजनित बीमारियों से बचाव के भी माकूल प्रबंध सुनिश्चित हों। अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पाबंद किया जाए। साथ ही समय पूर्व वैकल्पिक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दें। जिला कलेक्टर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारी बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए। इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से आपदा प्रबंधन के संबंध में अब तक की गई तैयारियांे की जानकारी लेकर कार्ययोजना मुताबिक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती परमार ने कहा कि बाढ़ आपदा की स्थिति में प्राथमिकता के साथ बचाव और राहत कार्य जरूरी है। इसके लिए सूचना तंत्र को सुदृढ़ करें और किसी भी आपात स्थिति की सटीक सूचना पर समन्वय के साथ बचाव कार्य को अंजाम दें। डूब वाले क्षेत्रों में त्वरित रूप से कार्य कर प्रभावित लोगों को अस्थाई शिविर में विस्थापित करना आवश्यक है। संभावित खतरे और समस्या पर चर्चा कर इसके लिए जरूरी उपायों पर विचार विमर्श किया गया। लोक निर्माण विभाग सहित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के तहत आवश्यकतानुसार रोड मरम्मत के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर जिला सेनानी होमगार्ड शालिवाहन पाण्डेय द्वारा विभिन्न स्थानों पर आपदा राहत केन्द्रों की जानकारी दी गई। साथ ही नाव, लाइफ जैकेट सहित अन्य सामग्रियों की उपलब्धता के बारे में अगवत कराया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आवश्यक प्रबंध का ट्रायल कर प्रत्येक सामग्री को पुनः चेक कर लें। साथ ही जरूरी कार्यों का प्रस्ताव भी अविलंब प्रस्तुत करें। टीम द्वारा जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया जाए। साथ ही एसडीएम और तहसीलदार द्वारा महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सूची और संपर्क नंबर भी साझा किया जाए। स्थानीय पुलिस द्वारा भी किसी भी अप्रिय स्थिति पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए। सिल्वर फॉल और बृहस्पति कुंड जैसे स्थानों पर विशेष निगरानी की जाए। बताया गया कि वर्षाकाल में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा। तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन मेघेन्द्र बंदोपाध्याय को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07732-253362 है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार तलैया सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत सीईओ भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, sport news, Sagar commissioner, google trends,MP jansampark, Panna PRO, cricket live score, Ansh media, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने