'

पन्ना मध्यप्रदेश: सायबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु 15 दिवसीय सेफ क्लिक 2.0 "SAFE CLICK - 2026" अभियान का पन्ना जिले में किया गया शुभारंभ।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 24 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

सायबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु 15 दिवसीय सेफ क्लिक 2.0 "SAFE CLICK - 2026" अभियान का पन्ना जिले में किया गया शुभारंभ।

ब्यूरो.पन्ना। अभियान के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा बृहद स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रमुख बाजारों, बस स्टैंडों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा बैनर एवं फ्लेक्स के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। 

इसके अतिरिक्त बसों, टैक्सियों, ई-रिक्शा एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों में साइबर जागरूकता संबंधी पम्पलेट एवं संदेश चस्पा किए गए तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जनसंपर्क कर नागरिकों को जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा साइबर सुरक्षा एवं जन-जागरूकता संबंधी एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर नागरिकों से सतर्क रहने, साइबर स्वच्छता अपनाने तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, Ansh media, cyber security, Click safe, panna police, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने