'

पन्ना मध्यप्रदेश: सुश्री आकांक्षा रावत ने संभाला जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 24 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

सुश्री आकांक्षा रावत ने संभाला जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार।

कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

ब्यूरो.पन्ना। मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में सहायक संचालक सुश्री आकांक्षा रावत ने मंगलवार को पन्ना जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

सुश्री रावत पूर्व में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, छतरपुर के पद पर पदस्थ थीं। शासन द्वारा उन्हें सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, पन्ना में पदस्थ करने के साथ जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार अस्थाई रूप से सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद सुश्री आकांक्षा रावत ने कलेक्टर श्रीमती उषा परमार से सौजन्य भेंट कर जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, breaking news, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, Panna collector Usha Parmar, DEO,

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने