Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 14 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
नाबालिग की शादी का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना सलेहा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं खून लगे कपड़े जप्त
सलेहा ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी गुनौर के मार्गदर्शन में थाना सलेहा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 14/05/2026 को फरियादिया श्रीमती इमरती बाई लोधी निवासी ग्राम बिल्हाखुर्द थाना सलेहा जिला पन्ना द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके जिठौत राजकुमार लोधी अपनी नाबालिग लड़की की शादी कर रहा था, जिसका विरोध उनके परिवार द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी राजकुमार लोधी परिवार से रंजिश रखता था।
दिनांक 13/05/2026 की रात्रि लगभग 7:30 बजे फरियादिया के पति नन्हेलाल लोधी घर के बाहर टहल रहे थे, तभी आरोपी राजकुमार लोधी हाथ में लोहे की कुल्हाड़ी लेकर आया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से नन्हेलाल लोधी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी द्वारा एक वार सीने पर एवं दूसरी वार पीठ पर किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे फरियादिया के पुत्र प्रदीप लोधी पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसके दाहिने गाल पर चोट पहुंचाई। घटना के दौरान मोहल्ले के लोगों द्वारा बीच-बचाव किया गया। घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
रिपोर्ट पर थाना सलेहा में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 109(1), 296(b), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर नक्शा मौका तैयार किया गया तथा फरियादी एवं साक्षियों के कथन दर्ज किए गए।
विवेचना के आधार पर आरोपी राजू प्रसाद लोधी उर्फ राजकुमार लोधी पिता रामकुमार लोधी उम्र 43 वर्ष निवासी बिल्हाखुर्द थाना सलेहा को दिनांक 14/05/2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी जप्त की गई। साथ ही आरोपी के कब्जे से खून लगी शर्ट एवं दाहिने पैर का खून लगा सफेद रंग का जूता भी जप्त किया गया है।
मामले में अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है एवं विवेचना प्रचलन में है।
सराहनीय योगदानः- थाना प्रभारी सलेहा उप निरी बलबीर सिह, सउनि भैयामन सिह, प्र. आर आदित्य कुशवाहा, राजेश प्रजापति, रियाज मोहम्मद, धन सिह आर. बबलू पटेल, जितेन्द्र जौनवार, जितेन्द्र सिह, विनय वर्मा, भरत पाण्डेय, शैलेन्द्र अहिरवार व वाहन चालक अशोक चौरसिया का सराहनीय योगदान रहा।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, breaking news, crime news, Sport news, MP jansampark, Panna PRO, mp police,Ansh media
