'

पन्ना मध्यप्रदेश: कलेक्टर ने टीएल बैठक में हितग्राहीमूलक कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश...

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 10 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़

कलेक्टर ने टीएल बैठक में हितग्राहीमूलक कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश...

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को संपन्न हुई साप्ताहिक समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रूप से हितग्राहीमूलक कार्यों और योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में विभागीय कार्ययोजना मुताबिक कार्यों की सतत मानीटरिंग के लिए भी सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला कलेक्टर ने टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा कर स्कूल शिक्षा विभाग की अधिक संख्या में लंबित शिक्षक और कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों का विभाग स्तर पर समन्वय कर निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारियों को एक सप्ताह में अधिकतम शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर बेहतर रैंक के संबंध में हिदायत दी गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पेयजल संबंधी शिकायतों का विशेष रूप से परीक्षण कर निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती परमार ने एल 1 स्तर पर सीएम हेल्पलाइन की नॉट अटेंड शिकायतों की समीक्षा भी की। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी पन्ना अशोक मिश्रा द्वारा सर्वाधिक 10 शिकायतों को नॉट अटेंड करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी चेतावनी दी और बीईओ सहित ऐसे संबंधित अन्य अधिकारियों को भी अविलंब निर्धारित जुर्माना राशि जमा कराने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से शिकायतों को अटेंड कर निराकृत करने के लिए 181 मोबाइल एप डाउनलोड करने की सलाह भी दी। इसके अलावा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिक सेवाओं को पारदर्शिता के साथ समय सीमा में प्रदान करने की मंशा से नियमित रूप से समीक्षा के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने बैठक में न्यायालयीन मामलों के निराकरण सहित अन्य विभागीय प्रकरणों में तय समयावधि में अपेक्षित कार्यवाही पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए गंभीरतापूर्वक दायित्वों के निर्वहन के लिए कहा। इस मौके पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभागवार जनजागरूकता गतिविधियों के सतत आयोजन के निर्देश भी दिए गए। अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थाओं में पानी की टंकियों की साफ-सफाई के लिए वॉव एप्लीकेशन के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को डिमांड प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, cricket live, India news, Ansh media, MP jansampark, Viral news, Google 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने