Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 12 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़
रूँझ-माझगांव बाँध परियोजना पर जीतू पटवारी का तीखा हमला।
ब्यूरो.अजयगढ़ पन्ना। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रूँझ व माझगांव मध्यम बाँध परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात कर सरकार और प्रशासन पर सीधा निशाना साधा।
मुख्य बयान: पदाधिकारियों को चेतावनी: “यदि कोई भी नेता या कार्यकर्ता आदिवासी परिवारों के साथ खड़ा नहीं हुआ, तो उसे पद से मुक्त कर दिया जाएगा।”
सरकार पर आरोप: बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, _“मैं बीजेपी की जमीन नापने वाला पटवारी हूं।”
मुआवजे पर सवाल: दावा किया कि परियोजना से 700 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। असिंचित भूमि के लिए 1 लाख और सिंचित के लिए 1.5 लाख रुपये मुआवजा मिला, जबकि सीएम डॉ. मोहन यादव ने चार गुना मुआवजे की बात कही थी।
ग्रामीणों की शिकायतें: बैठक में आदिवासी परिवारों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने परिजनों को पकड़ा, घरों से जबरन सामान निकाला। महिलाओं ने प्रशासन पर भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस का रुख: पटवारी ने स्पष्ट किया कि वे परियोजना रुकवाने नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने आए हैं। कहा कि कांग्रेस यह लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और यदि जबरन कार्रवाई बंद नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
स्वागत: अजयगढ़ आगमन पर सिंहपुर, माधोगंज चौराहा, बहादुरगंज, अमहा तिराहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अनीश खान, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश जाटव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, cricket live score, Jeetu patwari, congress party, Ansh media, breaking new


