'

पन्ना मध्यप्रदेश: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस फंड में योगदान में पन्ना जिला निरंतर पांच वर्ष से अग्रणी

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 10 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़


सशस्त्र सेना झण्डा दिवस फंड में योगदान में पन्ना जिला निरंतर पांच वर्ष से अग्रणी

जिला कलेक्टर को भेंट की ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र...

ब्यूरो.पन्ना। देश के भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए संचालित सशस्त्र सेना झण्डा दिवस फंड में 4 लाख 91 हजार रूपए दान राशि के साथ पन्ना जिला इस वर्ष भी अग्रणी रहा है। जिले में निरंतर पांच वर्ष से निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि एकत्र करने का कार्य हुआ। इस उपलब्धि पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने गत 21 अप्रैल को लोकभवन में आयोजित समारोह एवं वार्षिक सम्मेलन में पन्ना जिले को सम्मानित किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी छतरपुर कमाण्डर रामविशाल यादव द्वारा सोमवार को टीएल बैठक में सभी कार्यालय प्रमुखों की उपस्थिति में कलेक्टर ऊषा परमार को राज्यपाल से प्रदत्त ट्रॉफी एवं प्रशंसा पत्र सम्मान स्वरूप भेंट किया गया। कलेक्टर ने इसे जिले के लिए गौरव बताया और सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि फंड में शासकीय सेवकों द्वारा सामर्थ्य अनुसार अधिकाधिक राशि का दान किया जाए। देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए सभी विभागों द्वारा सहयोग व योगदान की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर कल्याण संयोजक छतरपुर राकेश कुमार त्रिपाठी एवं रिटायर्ड हवलदार पन्ना लक्ष्वेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, Viral news, Google trends, Cricket live, Ansh media, breakin

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने