'

Breaking News।अजयगढ़ पन्ना: अजयगढ़ के चन्दोरा नहर पट्टी में गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 15 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


अजयगढ़ के चन्दोरा नहर पट्टी में गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत 

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

चन्दोरा नहर पट्टी में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

अजयगढ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 की शाम लगभग 7:30 से 8 बजे के बीच तीन युवक बाइक से बरौली से नगर पट्टी की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान हेतराम केवट (30) पिता राजाराम केवट निवासी बरौली, विजय कुशवाहा (20) पिता जगदीश कुशवाहा निवासी बरौली तथा रज्जु कुशवाहा पिता रामबहोरी कुशवाहा निवासी नगनेथी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि जब तीनों युवक चन्दोरा नहर पट्टी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक को क्रॉस करने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रज्जु कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल हेतराम और विजय को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां हेतराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि विजय कुशवाहा को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत की जानकारी प्राप्त हुई है

घटना के बाद बरौली और नगनेथी गांव में मातम का माहौल है। अजयगढ़ पुलिस ने रज्जु कुशवाहा का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, Viral news, Google trends, breaking news, crime news, Sport 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने