Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 15 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
माधौगंज डबल मर्डर केस के खुलासे पर अजयगढ़ पुलिस सम्मानित
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। माधौगंज डबल मर्डर केस के सफल खुलासे के बाद पत्रकार कल्याण परिषद अजयगढ़ ने पुलिस टीम को सम्मानित किया।
सम्मानित अधिकारी:
एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह समेत पूरे पुलिस स्टाफ की सराहना की गई।
पत्रकार कल्याण परिषद का कहना:
पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की तत्परता और मेहनत से गंभीर मामले का जल्द खुलासा हुआ, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ। यह आयोजन पुलिस के मनोबल बढ़ाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने की पहल है।
समारोह में समाजसेवी मोहम्मद लियाकत, जिलाउपाध्यक्ष मोहम्मद आजाद कादरी, अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, हसीब खान, रसीदउल्ला, अकरम खान समेत कई पत्रकार व समाजसेवी मौजूद रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, public news, breaking news, BJP News, sport news, Panna PRO, MP jansampark, panna police, MP police,



