Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 10 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
कलेक्टर ने की निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा
दीदी कैंटीन एवं सांची उत्पादों के विक्रय के जरिए स्वसहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने पर भी हुई चर्चा...
ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने आज विभिन्न निर्माण विभाग के जिला अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रगतिरत और पूर्ण कार्यों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 3 अंतर्गत संधारण वाले मार्गों तथा वर्तमान भौतिक स्थिति सहित प्रगतिरत ब्रिज के कार्यों की जानकारी ली गई। जल संसाधन विभाग के अधिकारी द्वारा जिला कलेक्टर को जिले में क्रियान्वित निर्माणाधीन मध्यम और लघु सिंचाई परियोजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए इस वर्ष किलकिला फीडर की पूर्णता की जानकारी दी गई। इस क्रम में लोक निर्माण विभाग और भवन विकास निगम के अप्रारंभ और अवरूद्ध कार्यों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए गए।
इसी तरह पीएचई, जल जीवन मिशन एवं विद्युत कंपनी की परियोजना एवं कार्यों की भौतिक प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। कलेक्टर ने विद्युत कंपनी के अधिकारी को ग्राम पंचायतों एवं अन्य व्यक्तियों के अधिक बिजली बिल की शिकायतों के निराकरण तथा इसके लिए अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को भी पाबंद करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा भी हुई। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि वर्तमान में पवई को छोड़कर शेष सभी जनपद पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी तरह हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी द्वारा पन्ना शहर के प्राणनाथपुरम कॉलोनी के पार्क, सीवर लाइन और सड़क इत्यादि कार्यों को जून माह तक पूर्ण करने की जानकारी दी गई।
जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा विभागवार जिला खनिज प्रतिष्ठान मद के कार्यों की भी समीक्षा की तथा अनिवार्य रूप से स्थल पर निर्माण कार्य का बोर्ड लगवाने के पुनः निर्देश दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार कार्यालय पन्ना सहित सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन तथा पांच ग्राम पंचायतों को फिश पार्लर की राशि हस्तांतरण के संबंध में भी चर्चा हुई। कलेक्ट्रेट परिसर में दीदी कैंटीन की शुरूआत सहित स्वसहायता समूह की महिलाओं को सांची मिल्क पार्लर के माध्यम से दुग्ध एवं सांची के अन्य उत्पादों के विक्रय से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर भी आवश्यक चर्चा की गई।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Ansh media, breaking news, BJP News, Viral news, Google trends, Cricket
