'

पन्ना मध्यप्रदेश: सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित कराएँ- मुख्य सचिव

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 30 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित कराएँ- मुख्य सचिव

➡️ बालिका शौचालयों का निर्माण तेजी से पूर्ण कराएँ - मुख्य सचिव

➡️ शौचालयों में समुचित पानी की उपलब्धता और स्वच्छता सुनिश्चित कराएँ - मुख्य सचिव

➡️ पेयजल मुहैया कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी, प्रभारी सचिव पेयजल व्यवस्था और गेहूँ उपार्जन की समीक्षा प्रभार वाले जिलों में जाकर करें  - मुख्य सचिव

➡️ प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आवा कार्यक्रम के निर्माण कार्यों की सतत मॉनीटरिंग सुनिश्चित कराएँ - मुख्य सचिव

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने प्रदेश की शालाओं में बच्चों का शतप्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूलों में शतप्रतिशत बच्चों को प्रवेश के लिए बच्चों के नामांकन की सतत समीक्षा करें। सभी बच्चों का नामांकन कराना सुनिश्चित कराएं। एक-एक बच्चे की मॉनीटरिंग करें तथा शतप्रतिशत बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाएं। मुख्यसचिव ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के कार्य को प्राथमिकता देते हुए इस कार्य की सतत रूप से समीक्षा करें।

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने उक्त निर्देश आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्कूलों में बालिका शौचालयों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यसचिव ने कहा कि प्रदेश के जिन स्कूलों में बालिका शौचालयों के निर्माण कार्य अधूरे हैं ऐंसे सभी अधूंरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि शौचालयों में समुचित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं वहीं शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य में लोगों का भी सहयोग लें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यसचिव ने वृन्दावन ग्रामों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि वृन्दावन ग्रामों का उद्देश्य लोगों की आय में बढोत्तरी करना है। लोगों की आमदानी बढाना है। इस दिशा में योजना के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य करें। उन्होंने कहाकि वृन्दावन ग्रामों में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाने, आधुनिक खेती को बढ़ावा देकर लोगों की आय में वृद्धि की जा सकती है।

बैठक में मुख्यसचिव ने कहा कि पेयजल व्यवस्था हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है वहीं प्रदेश में प्रदेश में गेहूँ का उपार्जन भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों और ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध होना चाहिए वहीं गेहूँ का उपार्जन भी प्रदेश में सहजता से होना चाहिए। इसके लिए जिलों के प्रभारी सचिव अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर पेयजल व्यवस्था और गेहूँ उपार्जन कार्य की समीक्षा करें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री जनमन योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यसचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के होना चाहिए। उन्होंने कहाकि प्रदेश के जिन 24 जिलों में जनमन योजना के कार्य कराए जा रहे हैं उन सभी जिलों के कलेक्टर्स जनमन योजना के कार्यों को मौके पर जाकर देखें तथा इस योजना का प्रभावी एवं परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। मुख्यसचिव ने धरती आवा योजना के कार्यों की भी सतत रूप से मॉनीटरिंग करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यसचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी कार्यों का सत्यापन कराएं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नर्मदा परिक्रमा पथ में पौधरोपड़ कार्य एवं नालों की साफ-सफाई के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यसचिव ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ में और आश्रय स्थलों में वृहद स्तर पर पौधरोपड़ कराएं। नर्मदा नदी में मिलने वाले नालों की भी समुचित साफ-सफाई कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नर्मदा पथ पर जाने वाले लोगों को स्वच्छ  जल मिले और अच्छी सुविधाएं मिले यह हमारी प्राथमिकता होना चाहिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यसचिव ने उल्लास नव भारत साक्षर कार्यक्रम की भी समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कमिश्नर सागर संभाग कार्यालय के एनआईसी कक्ष से संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सचेंद्र नाथ चौहान, अपर कमिश्नर श्री पवन जैन, संयुक्त कमिश्नर श्री राजेश शुक्ला, संयुक्त कमिश्नर श्री विनय द्विवेदी, डीएलएलआर जिला भूमि सुधारक श्रीमती विमलेश सिंह शामिल हुए। जबकि कलेक्टर एन आई सी से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, डीएफओ श्री चंद्रशेखर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी,  नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव उईके, श्री लोकेश सिन्हा सहित अन्य संभागीय एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

Tag:

Panna PRO, Aapka News Star, ANSH Media, google trends, political party, cricket Live score, MP jansampark, Panna PRO, Sport news, breaking news, Viral

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने