Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 12 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़
जमानत पर रिहा होते ही जय किसान नेता अमित भटनागर दोबारा गिरफ्तार
पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र दोंधन में अवैध प्रवेश का मामला
ब्यूरो.पुन्ना। जय किसान संगठन के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को सोमवार को पन्ना जिले में अजयगढ़ कोर्ट से जमानत मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व अधिकारियों व पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दोबारा गिरफ्तार कर छतरपुर कोर्ट भेज दिया।
अजयगढ़ थाने में पुलिस द्वारा दर्ज आपराधिक मामले में 8 मई को भटनागर समेत 9 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा गया था। सोमवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अजयगढ़ की कोर्ट ने सभी के जमानत आवेदन मंजूर कर लिए। शाम को जेल से रिहा होते ही टाइगर रिजर्व की टीम व पुलिस पहुंच गई और भटनागर को कोर क्षेत्र दोंधन में बिना अनुमति प्रदर्शन के आरोप में हिरासत में ले लिया। मामला वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 27, 35, 50 व 51 के तहत दर्ज है।
पन्ना टाइगर रिजर्व के उपसंचालक बीके पटेल ने बताया कि दोंधन का बांध निर्माण क्षेत्र कोर जोन में है। भटनागर ने 7 अप्रैल 2026 को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के यहां प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि यह वन्यजीव संरक्षण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
भटनागर केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूअर्जन से विस्थापित किसानों व आदिवासियों के पुनर्वास व मुआवजे को लेकर लगातार आंदोलन चला रहे हैं। इसी कड़ी में दोंधन के निर्माणाधीन बांध क्षेत्र में उनके नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन हुआ था , जो टाइगर रिजर्व के संरक्षित कोर इलाके में है।
इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, breaking news, BJP News, sport news, cricket score, Panna PRO, MP jansampark, panna tiger reserve, break

