'

पन्ना मध्यप्रदेश: मार्कशीट पर लोन दिलाने एवं नौकरी दिलाने के नाम फरियादियो के साथ किया गिरिफ्तार

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 18 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


मार्कशीट पर लोन दिलाने एवं नौकरी दिलाने के नाम फरियादियो के साथ किया गिरिफ्तार 

पन्ना पुलिस द्वारा सिमरिया थाना अन्तर्गत मार्कशीट पर लोन दिलाने एवं नौकरी दिलाने के नाम फरियादियो के साथ 10 लाख 79 हजार रुपये की ठगी करने वाले ठग को ग्राम ननौरा, महोबा उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार। 

आरोपी द्वारा पन्ना जिला सहित दमोह,कटनी, जबलपुर जिले के 10 से अधिक फरियादियो के साथ ठगी की घटना कारित किया जाना किया गया स्वीकार।

आरोपी के कब्जे से ₹03 लाख नगदी सहित 01 सोने की अंगूठी, घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज किये गये जप्त।

ब्यूरो.पन्ना।  पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन पर सिमरिया पुलिस टीम द्वारा मार्कशीट पर 60% छूट (सब्सिडी) पर लोन दिलाने एवं महिला बाल विकास विभाग मे नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर ठग को ग्राम ननौरा महोबा उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से ठगी गई राशि ₹03 लाख जप्त किये गये है।

मामले मे फरियादी बृन्दावन प्रजापति ग्राम बारी ने ग्राम नादन के विनोद कुमार प्रजापति एवं विवेक गुप्ता के साथ दिनांक 09.05.26 को थाना उपस्थित आकर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया की धीरेन्द्र सिंह ठाकुर पिता गजराज सिंह नाम का व्यक्ति निवासी छतरपुर द्वारा प्राथी बृन्दावन प्रजापति को मार्कशीट पर लोन देने एवं विवेक गुप्ता एवं विनोद प्रजापति को नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधडी छल कपट कर कुल 10 लाख 79 हजार रूपये नगद एवं विभिन्न कियोस्क वालो के फोन पे के माध्यम से ले लिया है। मामले में प्रथम दृष्टया अपराध धारा 318 (4), 336 (3) बी एन एस का घटित होना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया एवं घटना की जानकारी थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिमरिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया एवं तकनीक सहायता हेतु सायबर सेल टीम पन्ना को निर्देशित किया गया । गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा मामले की गहन जांच की गई जिसमे पाया की  प्रार्थी बृन्दावन प्रजापति करीब 09 माह पहले काम से पटेरा गया था जो हटा तिराहा पर उसे धीरेन्द्र सिंह ठाकुर नाम का व्यक्ति मिला और फरियादी से कहने लगा कि मैं तुम्हे मार्कशीट पर 20 लाख रूपये लोन दिला दूंगा जिसमे 60% छूट रहेगी कुल 8 लाख रूपये देने पडेगे ब्याज भी कम लगेगा उसके लिये कुछ स्टाम्प भी बनवाने पडेगे तथा फाईल का चार्ज एवं कुटेसन का पैसा लगेगा तथा मैंनेजर को 10% देना पडेगा तब फरियादी लोन लेने के लिये राजी हो गया एवं उन दोनो की बातचीत होने लगी। तब आरोपी द्वारा फाईल तैयार करने, अन्य चार्ज एवं कमीशन बता कर  फरियादी वृन्दावन प्रजापती से कुल ₹494000 ले लिये थे एवं ग्राम नादन के विनोद कुमार प्रजापति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर  कुल ₹150000 ले लिये एवं उसको स्पीड पोस्ट के माध्यम से महिला बाल विकास मे नौकरी लगने ज्वॉनिंग लेटर एवं दस्तावेज सत्यापन कराने सम्बंधी पत्र भेजा गया एवं ग्राम नादन के ही विवेक गुप्ता से कुल ₹435000 नौकरी दिलाने के नाम पर ले लिया है इस प्रकार धीरेन्द्र सिंह ठाकुर नाम के व्यक्ति द्वारा लोन दिलाने एवं नौकरी दिलाने के बहाने से फरियादियो के साथ धोखाधड़ी कर कुल ₹1079000 छल कपट कर नगद एवं फोन पे के 

माध्यम से ठगी की जाना पाया गया। 

पुलिस जांच मे पाया गया की आरोपी शातिर प्रवृत्ति का है जिसके द्वारा फर्जी नाम एवं फर्जी आधार कार्ड का उपयोग किया गया है एवं रुपयो का लेनदेन नगद या तो आसपास के कियोस्क के खातो मे फोन पे के माध्यम से डलवा कर वहां से नगदी प्राप्त की गई है साथ ही किसी अन्य व्यक्तियो के नाम के सिम कार्ड का उपयोग किया गया है। मामले में  पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के एवं सम्बंधित बैंको के सी.सी.टी.व्ही फुटेज खंगाले गये एवं सम्बंधित ट्रान्जेक्शन की गहन जांच की गई साथ हि आसपास के क्षेत्रो मे समान हुलिया के व्यक्ति की खोज हेतु मुखविर सक्रिय किये गये एवं सायबर सेल पन्ना द्वारा तकनीकि सहायता ली गई जिसके फलस्वरूप उक्त व्यक्ति की पहचान महेश चन्द्र पिता छिद्दी लाल खटीक उम्र 42 साल मूल निवास ग्राम ननौरा थाना श्रीनगर जिला महोबा (उ.प्र.), हाल खटक्याना मोहल्ला छतरपुर एवं एमएलबी स्कूल के पास हटा थाना हटा जिला दमोह का होना पाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त आरोपी को ग्राम ननौरा थाना श्रीनगर महोबा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। मामले की पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया जिसके कब्जे से  ₹03 लाख नगदी सहित फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज जप्त किये गये है। उक्त आरोपी द्वारा दमोह जिले के हटा,मगरौंन, पटेरा थाना क्षेत्र एवं कटनी, जबलपुर के अन्य कई व्यक्तियों के साथ इस प्रकार की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna PRO, MP jansampark, Panna police, crime news, fake loan, Ansh media, breaking news, Panna local 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने