'

पन्ना मध्यप्रदेश: पन्ना पुलिस द्वारा आईपीएल सट्टा खिलाने वाले सटोरियों पर बड़ी कार्यवाही

 Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 18 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


पन्ना पुलिस द्वारा आईपीएल सट्टा खिलाने वाले सटोरियों पर बड़ी कार्यवाही

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व वर्चुअल क्वाइन जप्त

आरोपियों पर संगठित अपराध की धाराओं मे कार्यवाही कर भेजा गया जेल

 ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर आईपीएल सट्टा खिलाने वाले सटोरियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 17.05.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आयुष शर्मा एवं अमान खान मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई तथा आरोपियों से पूछताछ की गई।

 पूछताछ के दौरान आरोपीगण ऑनलाइन आईपीएल मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पर क्वाइन खरीदकर हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खिलाते पाए गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे आनंद जड़िया निवासी पन्ना से आईपीएल सट्टा संचालन हेतु आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त करते थे तथा उसे 30 प्रतिशत कमीशन देते थे।पलिस द्वारा आरोपीगण के कब्जे से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन कीमती लगभग ₹4000/- एवं एक मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन कीमती लगभग ₹4000/- सहित कुल ₹4700/- के वर्चुअल क्वाइन (एक क्वाइन की कीमत ₹1/-) जप्त किए गए। मामला संगठित अपराध से संबंधित पाए जाने पर आरोपीगण को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली पन्ना में अपराध क्रमांक 325/26 धारा 112(2) बीएनएस एवं 4(ए) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी

1. आयुष शर्मा पिता श्री हरि शर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी पुरुषोत्तमपुर, थाना कोतवाली पन्ना, जिला पन्ना (म.प्र.) 

2. अमान खान पिता श्री रमजान खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी धाम मोहल्ला पन्ना, थाना कोतवाली पन्ना, जिला पन्ना (म.प्र.) 

फरार आरोपी

आनंद जड़िया निवासी पन्ना 

जप्त मशरूका

• दो अदद मोबाइल फोन कुल कीमती ₹8000/- 

• ₹4700/- के वर्चुअल क्वाइन 

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, प्र.आर. वृषकेतु रावत, आरक्षक आइमात सेन, खेमचन्द्र राय, अशोक सिंह, प्रसंग मिश्रा, महेन्द्र चढार, लक्ष्मीनारायण, म.आर. द्रोपती पटेल तथा सायबर सेल पन्ना की टीम सराहनीय भूमिका रही।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, mp police, Panna police, MP jansampark, Panna PRO, Ansh Media , crime news,

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने