'

पन्ना मध्य प्रदेश: एचपीवी वैक्सीनेशन में न बरतें लापरवाही: कलेक्टर

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 06 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


एचपीवी वैक्सीनेशन में न बरतें लापरवाही: कलेक्टर

टीएल बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण की हुई समीक्षा।

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने कहा है कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का व्यवहारिक रूप से संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए। बगैर सुनवाई के शिकायतों को फोर्स क्लोज न करें, बल्कि आवेदक को समक्ष में शिकायतों के निराकरण के संबंध में कारण सहित अवगत कराया जाए। लंबित शिकायतों के प्रभावी व संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किया जाए। जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ टीएल बैठक में विभागवार लंबित टीएल और जनसुनवाई पत्रों की भी समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विभागवार विभिन्न समितियों के गठन के संबंध में तत्परतापूर्वक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। किशोरी बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण में प्रगति कम होेने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा इसकी सतत् मॉनिटरिंग सहित लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पानी एवं पेयजल संबंधी शिकायतों के निराकरण सहित डायमण्ड म्यूजियम के निर्माण में तेजी के लिए अपेक्षित कार्यवाही, अवमानना प्रकरणों में पारित आदेश का अवलोकन कर समय पर जबावदावा प्रस्तुत करने सहित सलेहा-नागौद रोड और पड़रिया बायपास के मुद्दों के निराकरण पर भी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त खाद्यान्न उठाव, परिवहन एवं वितरण तथा पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला कोषालय अधिकारी गौरव गुप्ता द्वारा नियमित कर्मचारियों के एम्पलाई कोड के साथ समग्र लिंकिंग कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि विभिन्न विभागों के 149 कर्मचारियों द्वारा अब तक आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर पर समग्र आईडी लिंक करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है। इसे तत्काल पूर्ण कर लें अन्यथा वित्त विभाग के निर्देशानुसार ऐसे कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगेगी। आगामी दिवसों में गैर नियमित तथा मानसेवी व अंशकालिक कर्मचारियों के भी समग्र लिंकिंग कार्रवाई आरंभ करने के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कई विभागों में नियोजित कर्मचारियों को पारदर्शी तरीके से नवीन वित्तीय वर्ष में राशि भुगतान की व्यवस्था के साथ पीएफ और बीमा राशि की कटौती इत्यादि की जानकारी भी दी गई। जिला कलेक्टर ने बैठक में मिशन कर्मयोगी अंतर्गत आगामी 8 अप्रैल तक आयोजित साधना सप्ताह में सभी शासकीय सेवकों के पंजीयन और न्यूनतम 4 घंटे एवं 5 पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कार्यालय प्रमुखों को स्वयं तथा अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करने के निर्देश दिए। अनिवार्य रूप से पटवारी और ग्राम रोजगार सहायक की भी पोर्टल पर कोर्स ट्रेनिंग पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna PRO, Sport news, Breaking news, MP jansampark, Viral news, MP news, India news, TAL news, Bhopal 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने