'

पन्ना मध्यप्रदेश : सिविल सर्विस दिवस पर विशेष ...

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 21अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


सिविल सर्विस दिवस पर विशेष...

ब्यूरो.पन्ना। लोकहितकारी योजनाओं का समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ देना एवं सुरक्षा प्रदान करना जिला एवं पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता

शासन की लोक हितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे एवं उनके जीवन की शत प्रतिशत सुरक्षा हो इसके लिए सागर संभाग सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों द्वारा 24 घंटे, वर्ष के 365 दिन कठोर परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मनिर्भरता के साथ कार्य कर जिले को आंगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

21 अप्रैल सिविल सर्विस दिवस के अवसर पर हम बात कर रहे हैं संभाग के वरिष्ठ अधिकारी संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी की जिनके द्वारा लगातार संभाग के निरीक्षण एवं बैठकों के माध्यम से प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। संभागायुक्त श्री सुचारी के द्वारा शासन की सभी योजनाओं को क्रियान्वयन कराने के लिए सभी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित समस्त जिला अधिकारियों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार पुलिस महानिरीक्षक श्री मैथिलेश शुक्ला के द्वारा संभाग के निवासियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है।  पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा संभाग के सभी जिलों में सौहार्दृपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों के माध्यम से समय-समय पर कानून व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। सर्वधर्म समभाव को दृष्ठिगत रखते हुए सभी धर्मों के त्यौहारों के पूर्व जिला स्तर से लेकर थाना स्तर तक शांति समितियों की बैठक आयोजित कर शांति व्यवस्था बनाई रखी जा रही है।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही लगातार जिले की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। श्रीमती पाल के द्वारा ग्रामीण स्तर पर जाकर रात्रि कालीन चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। कलेक्टर के द्वारा जनसुनवाई में जिलेवासियों को जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता न हो इसके लिए उन्होंने समस्त एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि हर संभव प्रयास करें कि तहसील स्तर पर ही जनसुनवाई आयोजित की जाए और समस्याओं का निराकरण कार्यालय स्तर पर ही किया जाए। इसके बाद भी यदि कोई बड़ी समस्या है तो संबंधित व्यक्ति को जिला स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में प्रस्तुत किया जाए जिससे कि उसका निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा की जनसुनवाई स्तर पर सभी आवेदन निःशुल्क टाइप किया जावे एवं जनसुनवाई स्थल पर पेयजल, बैठने की व्यवस्थ, छायादार स्थान शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।

कलेक्टर श्रीमती पाल के द्वारा जिले में समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक एवं दिव्यांग, कमजोर, जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी अपने अपने क्षेत्र के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का लगातार निरीक्षण करे। इसी प्रकार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्राचीन तालाबों को संरक्षण एवं अतिक्रमण मुक्त करने के लिए उनका सीमांकन कर अतिक्रमणमुक्त कराया जाकर जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल के आपसी समन्वय से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगातार कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल के द्वारा जिले की कानून व्यवस्था पर नजर रखते हुए जिले में घटने वाले सभी अपराधों को कंट्रोल किया जा रहा है। उनकी दूरदर्शिता के चलते विगत दिवस हुई कुछ घटनाओं में तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनाओं पर काबू कर निराकरण किया गया।

जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी के द्वारा जिले की 765 ग्रामपंचायतों पर नजर रखते हुए उनकी आवश्यतानुसार कार्य किए जा रहे है। उनके द्वारा जल गंगा संवर्धन अधियान, पानी रोको अभियान के तहत जगह-जगह कार्य किए जा रहे हैं। इसी प्रकार राशन वितरण, रबि उपार्जन, मध्यान्य भोजन वितरण, अमृत सरोवर निर्माण, 15वां वित्त के अंतर्गत किए जा रहे कार्य पर निगरानी करते हुए कार्य किए जा रहे हैं।

सिविल सर्विसेज डे की शुरुआत 21 अप्रैल 2006 को हुई थी। यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 21 अप्रैल 1947 को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने दिल्ली के मेटकाफ हाउस में सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए उन्हें भारत की स्टील फ्रेम कहा था। उन्होंने कहा था कि सिविल सेवा ही देश की अखंडता बनाए रखने वाली संस्था है।

सिविल सेवाएं किसी भी लोकतांत्रिक देश की रीढ़ होती हैं। ये अधिकारी नीति निर्माण, प्रशासन, कानून व्यवस्था, जन कल्याण योजनाओं का क्रियान्वयन, और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने जैसे कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। चाहे वह आईएएस, आईपीएस, आईएफएस या अन्य सेवाएं हों, इनकी भागीदारी देश के विकास और सुशासन के लिए अनिवार्य है। सिविल सर्विसेज डे का उद्देश्य है, सिविल सेवकों को उनकी भूमिका की पुनः याद दिलाना। बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कार देकर प्रेरित करना।

शासन प्रणाली में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहन देना।

सिविल सर्विसेज डे केवल एक स्मरण दिवस नहीं है, यह एक संकल्प लेने का दिन है कृत संकल्प, कि सिविल सेवक जनता की सेवा में निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। यह दिन हमें यह सोचने का अवसर भी देता है कि एक नागरिक के रूप में हम भी देश के विकास में किस तरह योगदान दे सकते हैं।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, MP jansampark, Panna PRO, MP news, breaking news, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने