Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 21अप्रैल 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पेंशन और परिवार पेंशन के प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराएं - कमिश्नर
➡️ वेतन निर्धारण के प्रकरणों का सात दिवसों में निराकरण सुनिश्चित कराएं - कमिश्नर
➡️ पेंशन प्रकरण में गलत जन्मतिथि अंकित करने पर सहायक संचालक मत्स्य उद्योग पन्ना को नोटिस जारी करने के कमिश्नर ने दिए निर्देश
ब्यूरो.पन्ना। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश संयुक्त संचालक पेंशन को दिए हैं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि सागर संभाग में पेंशन प्रकरणों के निराकरण के काफी प्रकरण लंबित हैं, वहीं परिवार पेंशन के भी प्रकरण लंबित हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि पेंशन प्रकरणों और परिवार पेंशन प्रकरणों के लंबित प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराएं।
कमिश्नर ने पन्ना जिले में सहायक संचालक मत्स्य उद्योग द्वारा पेंशन प्रकरण के निराकरण के मामले में सेवा निवृत्त कर्मचारी के पेंशन प्रकरण की फाइल में गलत जन्मतिथि अंकित करने के कारण पेंशन प्रकरण का निराकरण समय पर नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है तथा सहायक संचालक पन्ना को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर ने संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा को भी निर्देश दिए हैं कि वे सागर संभाग में लंबित लगभग 713 वेतन निर्धारण के प्रकरणों का 1 सप्ताह की समय अवधि में निराकरण कर इसकी सूचना उन्हें दें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज कोष एवं लेखा, सामाजिक न्याय विभाग, उद्योग विभाग, एमपीआरडीसी के कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
बैठक में पेंशन प्रकरणों के निराकरण की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने संयुक्त संचालक पेंशन को निर्देश दिए कि वे ऐसे आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराएं, जिनके कार्यालयों में काफी लंबे समय से पेंशन प्रकरण लंबित हैं। कमिश्नर ने कहा कि पेंशन प्रकरणों के निराकरण में रुचि नहीं रखने वाले आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कमिश्नर ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सागर संभाग की सभी औद्योगिक इकाइयों में जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कराने के लिए कार्य योजना बनाएं तथा वर्षा काल में वृहद स्तर पर पौधरोपण कराएं।
बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर संभाग के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण इकाइयों में प्रशिक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि सागर संभाग की सभी औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों में शत-प्रतिशत प्रशिक्षुओं को प्रवेश मिलना चाहिए। बैठक में कमिश्नर ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक योजना, कल्याणी पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अविवाहित योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना की भी समीक्षा की गई।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, MP jansampark, Panna PRO, cricket live scores, breakin

