Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 06 अप्रैल 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
कलेक्टर ने की राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा...।
ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने सोमवार की सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर अधिक अवधि के प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में राजस्व प्रकरण समय बाह्य न हों। बंटवारा, सीमांकन एवं अविवादित नामांतरण प्रकरण तात्कालिक रूप से कोर्ट में दर्ज कर समयावधि में इनका निराकरण किया जाए। इस मौके पर राजस्व विभाग अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण सहित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत निकायवार हितग्राहियों की पात्रतानुसार अनुमोदन तथा योजना का लाभ प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही नगरीय निकायों में सर्वेक्षण उपरांत पट्टा वितरण कार्यवाही के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा मिशन कर्मयोगी अंतर्गत विभागीय कार्यों में दक्षता के लिए उपयोगी पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण अनिवार्यतः 2 दिवस में पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन मेघेन्द्र बंदोपाध्याय भी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, panna PRO, MP jansampark, Viral news, breaking news, panna collector Usha Parmar, sport news, Cricket
