'

पन्ना मध्यप्रदेश: 81 परीक्षार्थियों ने दी ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा...

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 19 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


81 परीक्षार्थियों ने दी ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा... 

ब्यूरो.पन्ना। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। परीक्षा केन्द्र शासकीय आर.पी. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय क्रमांक 1 पन्ना में 81 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी, जबकि कुल 100 परीक्षार्थियों में से 19 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित था। केन्द्राध्यक्ष रंजना खरे सहित जिला संयोजक जयप्रताप भदौरिया एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

विदित हो कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवोदय विद्यालय के पैटर्न पर ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को कक्षा 6वीं, 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीट के विरूद्ध चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है। विद्यालय में बालक-बालिका वर्ग के लिए 50-50 प्रतिशत सीट्स आरक्षित रहती हैं। इन विद्यालयों में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सर्वाधिक 85 प्रतिशत सीट्स के आरक्षण का प्रावधान है। शेष 15 प्रतिशत सीट अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, MP jansampark, Panna PRO, MP board, MPbse results, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने