'

पन्ना मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने कोनी एवं गहदरा ग्राम में विस्थापित परिवारों की सुनी समस्याएं

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 19 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


कलेक्टर ने कोनी एवं गहदरा ग्राम में विस्थापित परिवारों की सुनी समस्याएं

शिविर लगाकर राशन वितरण के दिए निर्देश

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने रविवार को केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत पन्ना तहसील के विस्थापित ग्राम कोनी एवं गहदरा का भ्रमण किया तथा परियोजना के तहत नवीन स्थल पर विस्थापित होने वाले प्रभावित परिवार के सदस्यों चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान नई गठित टीम द्वारा पुनः सर्वे के माध्यम से पात्रता मुताबिक सभी परिवार एवं सदस्यों को लाभान्वित करने की बात कही। जिला कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण तथा बेहतर पुनर्वास के दृष्टिगत प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही शासन के नियम मुताबिक विभिन्न प्रकार की क्षति पर मुआवजा वितरण के लिए कहा।

कलेक्टर श्रीमती परमार ने सुनवाई के दौरान आदिवासी बाहुल्य गांव के ग्रामवासियों को प्रस्तावित विस्थापन स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाओं के विकास सहित स्कूल और पेयजल सुविधा तथा सामूहिक तौर पर रोजगारपरक गतिविधियों के लिए विभाग स्तर पर हरसंभव मदद प्रदान करने के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सर्वे कार्य में लोगों से टीम का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नए स्थान पर बसाहट में प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा। समय सीमा में गठित दल द्वारा हर घर में संपर्क कर एवं एक-एक आवेदन पर कार्यवाही की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामवासियों से आग्रह किया कि किसी के बहकावे में न आएं और पैसे का सदुपयोग करें। चर्चा के दौरान ग्रामीणजनों ने अवगत कराया कि ग्राम में तीन माह से राशन का वितरण नहीं हुआ है। केवल अग्रिम तौर पर अंगूठा लगावाकर आगामी दिनों में खाद्यान्न वितरण की जानकारी दी गई है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने शिविर लगाकर शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण के लिए निर्देशित किया तथा मौके पर ही खाद्य विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई तथा जांच टीम भी गठित करने के लिए निर्देशित किया। ग्रामवासियों ने शासकीय भूमि पर विस्थापन सहित स्थानीय ढाबों पर शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान ग्राम में पूर्व में हुए ड्रोन सर्वे की जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी एवं तहसीलदार अखिलेश प्रजापति भी मौजूद रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, breaking news, BJP News, Breaking news, MP jansampark, Panna PRO, Sport news, MP board, panna collector 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने