Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 21अप्रैल 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
मंगलवार को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी वीसी कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ब्यूरो.पन्ना। मंगलवार को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी वीसी कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर ऊषा परमार सहित जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, जिला कोषालय अधिकारी गौरव गुप्ता एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती परमार ने सिविल सेवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवाएं शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय सिविल सेवा दिवस समारोह का सीधा प्रसारण भी उपस्थित अधिकारियों को दिखाया गया, जिसमें विभिन्न प्रशासनिक पहल और उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रशासनिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता और जनहित में बेहतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, sport news, Sagar commissioner, google trends, breaking news, Civil service day, panna PRO, MP jansampar

