'

पन्ना मध्यप्रदेश: ग्राम बरगड़ीखुर्द में पानी चौपाल सह कार्यशाला का आयोजन...

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 22 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


ग्राम बरगड़ीखुर्द में पानी चौपाल सह कार्यशाला का आयोजन...

ब्यूरो.पन्ना। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा बुधवार को पन्ना विकासखंड के ग्राम बरगड़ीखुर्द में पानी चौपाल सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने कार्यशाला का शुभारंभ कर अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनरूद्धार की सभी ग्रामवासियों की सामूहिक जिम्मेवारी है। हमें कल के जल के लिए आज से ही पानी सहेजने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कृषकों से उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

सहायक संचालक उद्यान पी.के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि पानी की प्रत्येक बूंद उपयोगी है। इसलिए इसे बचाना अतिआवश्यक है। उपस्थित किसानों को उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित टपक सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई योजना तथा इसमें मिलने वाले अनुदान की जानकारी भी दी गई। ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी संजीत सिंह बागरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार सहित ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह एवं निधि बागरी, ग्राम पंचायत सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आजीविका समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

कृषक के खेत का किया भ्रमण

कार्यशाला पश्चात अधिकारियों द्वारा ग्राम के प्रगतिशील कृषक कवि कुमार मिश्रा के खेत का भ्रमण भी किया गया। कृषक द्वारा ड्रिप मल्चिंग पद्धति से 8 एकड़ में तरबूज, खरबूज एवं खीरा का रोपण किया गया है। साथ ही खेत में ड्रिप सिंचाई प्लास्टिक मल्चिंग, येलो ट्रेप एवं फेरोमोन ट्रेप तथा ब्लू ट्रेप फर्टिगेस पद्धति से पोषक तत्वों का समुचित प्रबंधन भी किया जा रहा है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, NGO work, breaking news, ansh Media, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने