Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 24 अप्रैल 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत मूल्यांकन परीक्षा में लक्ष्य से अधिक सहभागिता पर कलेक्टर एवं प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी को मिला राज्य स्तरीय सम्मान...
जिला पंचायत सीईओ ने सौंपा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र।
ब्यूरो.पन्ना। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा गत 14 मार्च को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत संपन्न मूल्यांकन परीक्षा में पन्ना जिले को निर्धारित लक्ष्य से अधिक परीक्षार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया है। गुरूवार को कलेक्टर कक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी एवं जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी रमाकांत खरे द्वारा कलेक्टर ऊषा परमार से भेंट कर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। जिले में इस मूल्यांकन परीक्षा में 45 हजार व्यक्तियों को शामिल कराने का लक्ष्य था। इसके विरूद्ध 46 हजार 63 व्यक्ति परीक्षा में शामिल हुए और 102 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पन्ना जिले को मध्यप्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।
यह मूल्यांकन परीक्षा संपूर्ण प्रदेश में एक साथ आयोजित की गई। इसमें नव साक्षरों की अधिकाधिक सहभागिता से जिले का नाम रोशन हुआ है। विगत 17 अप्रैल को राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल में संचालक हरजिंदर सिंह द्वारा जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी एवं जिला सह समन्वयक शरद श्रीवास्तव को सम्मान कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया था। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती परमार ने जिले की संपूर्ण टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कर भविष्य में भी उम्दा प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है। जिला प्रशासन के निर्देशन एवं जिपं सीईओ के कुशल मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा की संपूर्ण टीम तथा ब्लॉक एवं जन शिक्षा केन्द्रों के सह समन्वयक साक्षरता भाईयों, शिक्षक साथियों व साक्षरता की महत्वपूर्ण कड़ी स्वयंसेवी अक्षर साथियों के सार्थक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, NGO work, MP jansampark, Panna PRO,
