'

पन्ना मध्यप्रदेश: नेशनल लोक अदालत 9 मई को, हुई प्रि-सिटिंग बैठक।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 22 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


नेशनल लोक अदालत 9 मई को, हुई प्रि-सिटिंग बैठक।

ब्यूरो.पन्ना। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित कैलेंडर वर्ष 2026 एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को जिले के समस्त न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरत चन्द्र सक्सेना के मार्गदर्शन एवं विशेष न्यायाधीश व नोडल अधिकारी प्रदीप कुशवाह की अध्यक्षता तथा तृतीय जिला न्यायाधीश अरविन्द शर्मा एवं प्राधिकरण के सचिव व न्यायाधीश राजकुमार गौड़ की उपस्थिति में समस्त विभाग प्रमुखों के साथ आज एडीआर सभागृह में प्रि-सिटिंग बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर शमनीय योग्य अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने के लिए निर्देशित किया गया। बैंक अधिकारियों से पक्षकारों को समयावधि में न सिर्फ नोटिस प्रेषित करने, बल्कि पक्षकारों से संपर्क स्थापित कर लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण से होने वाले लाभों से भी पक्षकारों को अवगत कराने के संबंध में प्रोत्साहित किया। विभाग प्रमुखों को अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। सचिव श्री गौड़ द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारीगण को लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर पन्ना एवं तहसील न्यायालयों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था हेतु संबंधित को निर्देशित करने एवं नगर पालिका पन्ना द्वारा पक्षकारों के लिए स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। साथ ही नगर पालिका व विद्युत कंपनी को अपने वाहनों द्वारा लोक अदालत में प्रदाय की जा रही छूट का प्रचार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णा बोहरा, प्रशिक्षु न्यायाधीश रोहित जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन, विद्युत विभाग के सहायक यंत्री अजय कुमार साहू, बीएसएनएल लेखाधिकारी पी.एन. मिश्रा, उप पंजीयक कार्यालय से अंशुल श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी उमाशंकर मिश्रा एवं बैंक के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, breaking news, BJP News, sport news, Sagar commissioner

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने