'

पन्ना मध्य प्रदेश: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को, सागर संभाग के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 16 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को, सागर संभाग के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

ब्यूरो.पन्ना। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 दिनांक 26.04.2026 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 02.15 बजे से 04.15 बजे तक प्रदेश के सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगी। आयोग ने परीक्षा आयोजन की वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त इस महत्वपूर्ण परीक्षा की प्रक्रियात्मक निष्पक्षता एवं नागरिकों में विश्वास बनाए रखने हेतु सागर संभाग के लिए संभाग/जिलेवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

संभागीय पर्यवेक्षक

श्री महेंद्र सिंह भिज्ञाता, सेवानिवृत्त आईएएस (दमोह, पन्ना, सागर)

श्री अनिल पारे, सेवानिवृत्त न्यायाधीश (छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी)

उक्त पर्यवेक्षक अपने संभाग के किसी भी जिले में आवश्यकतानुसार भ्रमण कर सकते हैं। ताकि परीक्षार्थी अवगत हो सकें और किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था की शिकायत सीधे पर्यवेक्षकों को कर सकें। निर्देश दिए गए हैं कि नियुक्त संभागीय पर्यवेक्षकों के परीक्षा केंद्रों के भ्रमण हेतु प्रत्येक के लिए एक-एक लायजनिंग अधिकारी की नियुक्ति की जाए। यह नियुक्ति परीक्षा तिथि के पूर्व, दिनांक 17.04.2026 तक अनिवार्य रूप से की जानी है। संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर तथा नियुक्ति आदेश की प्रति संबंधित संभागीय पर्यवेक्षकों के व्हाट्सएप नंबर पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। लायजनिंग अधिकारी नियुक्ति के पश्चात तत्काल संभागीय पर्यवेक्षकों से संपर्क कर परीक्षा संचालन एवं केंद्रों के भ्रमण संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उपरोक्त व्यवस्थाओं के समन्वय का कार्य संभाग मुख्यालय के परीक्षा प्रभारी द्वारा किया जाएगा।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, NGO work, MP jansampark, Panna PRO, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने