Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 2 अप्रैल 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना जिले के अजयगढ़ में शिक्षा व स्वच्छता को नई दिशा!
कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम सिंहाई में किया स्कूल का निरीक्षण
बच्चो ने फूल देकर कलेक्ट का किया स्वागत ।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ- 2 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन की टीम ने आज अजयगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और बालिकाओं की सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।
कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार (भा.प्र.से.) और जिला पंचायत सीईओ श्री उमराव सिंह मरावी ने आज अजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहाई में स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:-
स्कूल भवन और बालिका शौचालय की स्थिति का जायजा लिया गया।
मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता, स्वाद और पौष्टिकता की जांच की गई।
बच्चों (बालक-बालिकाओं) से सीधे संवाद कर स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता, शिक्षण प्रक्रिया और किसी समस्या के बारे में जानकारी ली गई।
बच्चों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर कलेक्टर महोदया और सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि भोजन की बेहतर गुणवत्ता, शौचालयों की नियमित सफाई और शिक्षण स्तर में सुधार सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
एसडीएम आलोक मार्को
जनपद सीईओ सतीश सिंह नागवंसी
बीआरसीसी अधिकारी अरविंद सिंह व
स्कूल के शिक्षकगण तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी
यह निरीक्षण बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ग्रामीण स्कूलों में बालिकाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
सिंहाई के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक पहल!
ऐसे प्रत्यक्ष निरीक्षण और बच्चों की राय को महत्व देने से न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान होता है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और मजबूत भी होती है।
Tag:
Aapka News Star, political party, breaking news, sport news, viral news, cricket live score, public school, Ajaygarh news, Mp news, panna police, Ans
