Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 1 अप्रैल 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
ग्राम फरस्वाहा विकासखंड अजयगढ़ में म प्र जन अभियान परिषद द्वारा आपदा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। आज 01/04/2026 बुधवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड अजयगढ़ जिला पन्ना के सेक्टर क्रमांक 02 के गांव *फरस्वाहा* में प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड समन्वयक क्षमा खरे की उपस्थिति में, आयोजन ग्राम के चौपाल में किया गया। सर्वप्रथम माता सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री हेतराम यादव जी, और सचिव महेंद्र मिश्रा जी, एवं रोजगार सहायक देवी दयाल प्रजापति जी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
विकासखंड समन्वयक क्षमा खरे द्वारा प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई गई प्रशिक्षण के मुख्य वक्ता परामर्शदाता श्री महेंद्र कुमार कुशवाहा द्वारा आपदा से पूर्व किस प्रकार से हमें सचेत रहना चाहिए ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उन पर काम करना और ऐसे क्षेत्र में जागरूकता लाने का प्रयास करना जहां पर आए दिन किसी न किसी प्रकार की आपदा का सामना करना पड़ रहा है,जैसे बाढ़,भूकंप, अग्नि, ऐसे किसी भी प्रकार की आपदा समस्या को उत्पन्न होने से पहले उसके समाधान के लिए प्रयास किए जाएं इस पर उन्होंने विस्तृत जानकारी दी । सी पीआर द्वारा लोगों को बचाओ करना बतलाया,
साथ उन्होंने सरकार की इस प्रयास की सराहना करते हुए जन अभियान परिषद के कार्य की सराहना की उन्होंने समिति के सदस्यों से समय-समय पर हमारे आसपास के क्षेत्र की निगरानी वा छोटी से छोटी समस्याओं पर गंभीरता से विचार एवं उसके समाधान के प्रयास करें इस प्रकार से अपनी बात को रखा ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सचिव महेंद्र मिश्रा जी ने भी गांव के सभी को आश्वासन देते हुए आपदा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और कार्य को पूर्ण कर किसी भी प्रकार के आपदा से नागरिक या आमजन परेशान ना हो उस पर कार्य किया जाएगा । साथ ही सरपंच हेतराम यादव जी ने, जी ने भी आपदा प्रबंधन से जुड़े हुए समस्याओं को साथ मिलकर हल करने की बात कही, और उन्होंने यह भी कहा कि इस समय सभी किसानों का खेत - बड़ी की कटाई चल रही उस पर कोई किसी प्रकार की आपदा न आए इसलिए सभी नागरिकों को रास्ते पर चलते समय किसी भी प्रकार का धूम्रपान न करे जिसके कारण आग की संभावना हो सकती है,
प्रशिक्षण के अंत में आपदा प्रबंधन समितियां का गठन किया गया एवं उन्हें हर समय बिन बुलाए आने वाली आपदा के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया।
आभार प्रदीप यादव जी द्वारा किया गया।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, Vira news, MP jansampark, Panna PRO,

