'

अजयगढ़ पन्ना: ग्राम मझगाये में सांप के काटने से 18 वर्षीय नवयुवती की मौत ।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 03 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

ग्राम मझगाये में सांप के काटने से 18 वर्षीय नवयुवती की मौत ।

अंधविश्वास के कारण 12 घंटे तक झाड़-फूंक कराने के बाद अस्पताल पहुँचने में हुई देरी।

जिससे युवती की जान नहीं बचाई जा सकी।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगाये में 2 अप्रैल की शाम लगभग 6 बजे फुला रजक (18 वर्ष), पिता शिवकुमार रजक, खेत से अनाज लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक साँप ने उनके दाहिने पैर में डंक मार दिया।

परिजनों ने तुरंत सूचना पर युवती को पहले बरकोला मंदिर ले जाकर झाड़-फूंक कराई। जब वहाँ भी हालत नहीं सुधरी तो 3 अप्रैल की सुबह 6 बजे उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 12 घंटे की देरी का हवाला देते हुए बताया कि युवती को बचाया नहीं जा सका। उक्त घटना से गांव में मातम का माहौल व्याप्त है 

परिजनों का बयान:

घटना के बारे में पूछे जाने पर स्थानीय निवासी राजकुमार (माखनपुर) ने बताया कि पहले बच्ची को मंदिर में झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया था। जब तबीयत और बिगड़ गई तो अस्पताल ले आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस घटना की सूचना अजयगढ़ पुलिस को दे दी गई है। ओर अग्रिम कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

अंधविश्वास की चिंता:

क्षेत्र में ऐसी घटनाएँ पहले भी हो चुकी हैं। बार-बार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास के कारण लोग अपने प्रियजनों की जान गँवा देते हैं।

सलाह:

साँप या किसी भी जहरीले जीव-जंतु के काटने पर तुरंत निकटतम सरकारी अस्पताल पहुँचना चाहिए। झाड़-फूंक या देरी से इलाज कराने से जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। समय पर एंटी-वेनम इंजेक्शन और उचित चिकित्सा से ज्यादातर मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है।जिसकी सुविधा अस्पताल में मौजूद है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, snack attack news, breaking news, viral news, cricket live, India news, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने