'

सागर संभाग मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का सागर संभाग में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- कमिश्नर।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 06 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का सागर संभाग में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- कमिश्नर।

➡️ प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अनुमोदित आवेदनों पर कार्यवाही कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें- कमिश्नर

➡️ नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध जल मुहैया कराएं- कमिश्नर

➡️ नगरीय क्षेत्रों में नालियों, सार्वजनिक स्थलों और बागीचों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं- कमिश्नर

➡️ नगरीय क्षेत्रों में वृहद् पौधरोपड़ के लिए तैयारियों सुनिश्चित करें- कमिश्नर

सागर संभाग मध्य प्रदेश। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग के सागर संभाग में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर इस योजना का लाभ जरूरतमंद आवासहीन परिवारों को दिलाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का सागर संभाग के सभी जिलों में प्रभावी और परिणाम मूलक क्रियान्वयन होना चाहिए। कमिश्नर ने सागर संभाग के दमोह निवाड़ी, टीकमगढ़ और पन्ना जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के क्रियान्वयन की स्थिति ठीक नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त जिलों के कलेक्टरों से दूरभाष पर चर्चा कर निर्देश दिए कि वे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के हितग्राहियों के अनुमोदित आवेदनों की कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रेषित करें तथा स्वीकृति उपरांत इस अतिमहत्वपूर्ण योजना का लाभ पात्र हिताग्रहियों को प्राथमिकता के साथ दिलाना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज नगरीय प्रशासन विभाग के संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में कमिश्नर ने नगरीय क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग के सभी नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध जल मुहैया होना चाहिए। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की क्या स्थिति है, इसकी समुचित जानकारी मुझे तत्काल निर्धारित प्रारूप में मुहैया कराएं। कमिश्नर ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में किसी भी स्थिति में पेयजल की कमी नहीं होना चाहिए।

बैठक में नगरीय क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में सड़कों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों की समुचित साफ-सफाई होना चहिए। नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छ और सुंदर वातावरण होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों के बगीचों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों, सड़कों की सतत रूप से साफ-सफाई कराएं और नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित भी करें।

बैठक में आगामी बर्षाकाल में नगरीय क्षेत्रों में वृहद स्तर पर पौधरोपड़ की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए कमिश्नर ने कहा कि आगामी वर्षाकाल में पौधरोपड़ करने के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार की जाए और वर्षाकाल में वृहद स्तर पर पौधरोपड़ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में  कमिश्नर ने नगरीय क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक कुओं की साफ सफाई कराएं तथा लोगों को पानी को स्वच्छ रखने के लिए भी जागरुक करें।

बैठक में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संभागीय मुख्यालय सागर में लगभग 390 कुओं की सफाई की जा रही है, इसके अलावा सागर नगर के नालों और नालियों की भी साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सागर नगर में सीवर लाइनों की भी समुचित साफ सफाई की जा रही है। बैठक में कमिश्नर द्वारा अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई।

Tag:

Aapka News Star, political news, public school, Sagar commissioner, google trends, breaking news, viral news, cricket live scores, sport news, MP news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने