Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 15 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा विगत 15 दिवस मे अपहृत 03 नाबाविग बालिकाओं को से सकुशल किया गया दस्तयाब।
देवेंद्र नगर ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा अपहृत/लापता नाबालिक बालिकाओं की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए थाना देवेंद्रनगर में पंजीबद्ध अपहरण संबंधी प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।
थाना देवेंद्रनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 03/26 धारा 137(2) BNS, अपराध क्रमांक 70/26 धारा 137(2) BNS एवं अपराध क्रमांक 74/26 धारा 137(2) BNS में पुलिस टीम द्वारा घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नाबालिक बालिकाओं की तलाश पतारसी प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संभावित ठिकानों पर दबिश एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार प्रयास किए गए।
सतत कार्रवाई के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया । दस्तयाबी उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर तीनों बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय योगदान-
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि संतोष सिंह यादव, उनि सोनम शर्मा, सउनि सज्जन प्रजापति, धीरेन्द्र सिंह, सतेन्द्र बागरी, शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, वीरनारायण सिंह, अशोक बागरी, लक्ष्मी नारायण यादव, हरीराम वर्मा,आरक्षक अमित बागरी, रोहित बागरी, दिनेश सोलंकी, मृगेंद्र तिवारी, महिला आरक्षक दिव्या सिंह, कुंती प्रजापति चालक आरक्षक पुष्पेंद्र जाट की विशेष भूमिका रही, जिनके संयुक्त प्रयासों से विगत 15 दिवस के भीतर तीनों नाबालिक बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब किया गया।
Tag:
आपका न्यूज़ स्टार, breaking news, public news, MP jansampark, Panna PRO, MP jansampark, Google trends, viral news, MP police, Devendra nagar news,
