'

पन्ना मध्य प्रदेश: दो दिवसीय शिविर में वरिष्ठजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 15 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

दो दिवसीय शिविर में वरिष्ठजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।

ब्यूरो.पन्ना।आयुष विभाग द्वारा गहरा एनएमडीसी स्थित वृद्ध आश्रम में वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो दिवसीय शिविर लगाया गया। इस अवसर पर शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम भी हुआ। डॉ. दुर्गा त्रिपाठी ने वृद्धाश्रम के बारे में संक्षिप्त उद्बोधन दिया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. रितु द्विवेदी द्वारा शिविर के उद्देश्य और रूपरेखा के संबंध में अवगत कराया गया। इस क्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज तिवारी ने आयुर्वेद के सिद्धांत एवं वात, पित्त व कफ दोष के विषय में और मनोरोग चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने मानसिक रोग से बचाव के लिए सेवा व देखभाल के तरीके व उपाय संबंधी जानकारी दी। 

पेंशनर संघ के मुरारीलाल थापक द्वारा शिविर की प्रशंसा कर आगामी दिवसों में भी कैम्प आयोजन का अनुरोध किया गया। गत गुरूवार को शिविर का शुभारंभ वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हुआ, जबकि समापन दिवस पर शुक्रवार को शिविर प्रभारी डॉ. विवेक कुमार चौबे ने आहार-विहार, दिनचर्या और ऋतुचर्या विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। वरिष्ठजनों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया गया। शिविर में सामाजिक न्याय विभाग से राकेश अग्निहोत्री, संतोष मिश्रा, जगदीश खरे, राजेश जैन, प्रमोद पाठक, देवीप्रसाद दीक्षित, फार्मासिस्ट प्रेमा प्रजापति, दवासाज नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी एवं सतेन्द्र मोहन श्रीवास, योग प्रशिक्षक इंद्रप्रकाश, योगा सहायक अर्पिता त्रिवेदी एवं आयुष विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, google trends, political news, MP news, Panna PRO, panna police, Aayush yojana, breaking new

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने