'

पन्ना मध्य प्रदेश: पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना अंतर्गत दुष्कर्म के मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 15 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना अंतर्गत दुष्कर्म के मामले मे  त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

रैपुरा ब्यूरो.पन्ना। पन्ना पुलिस द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करते हुए आरोपी को मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।

थाना रैपुरा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 13/02/2026 को एक पीड़ित महिला द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी द्वारा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। उक्त सूचना पर थाना रैपुरा में बी.एन.एस एवं एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दुष्कर्म एवं अन्य धाराओ में प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

मामला महिला संबंधी एवं अत्यंत गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना सिंह एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रैपुरा उप निरीक्षक स्मिता सिंह बघेल को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार थाना स्तर पर एक विशेष पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश एवं सतत प्रयास किए गए। पुलिस की सक्रियता, तकनीकी विश्लेषण एवं सूचनाओं के संकलन के आधार पर आरोपी को घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर आज दिनांक 15/02/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला जेल पन्ना भेजा गया है।

पन्ना पुलिस द्वारा महिला अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अपराधों पर कठोरतम कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

सराहनीय योगदान-

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रैपुरा उप निरीक्षक स्मिता सिंह बघेल, महिला प्र. आर. चांदनी जैन, प्र. आर. अश्विनी, आर. अतुल, द्वारिका, महेश, राहुल एवं अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।

Tag:



एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने