Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 17 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अजयगढ़ जनपद पंचायत में आयोजित विकास कार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। पन्ना जिले की कलेक्टर श्रीमती उषा परमार (आईएएस) ने अजयगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में प्रमुख विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री उमराव सिंह मराबी के साथ मिलकर अजयगढ़ के समस्त ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं सहायकों से गहन चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से इन योजनाओं की प्रगति की गई समीक्षा:
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का निराकरण
मां की बगिया (एक बगिया मां के नाम) योजना – महिलाओं को सशक्त बनाने वाली फलदार बागवानी योजना
जल जीवन मिशन / जल संवर्धन से जुड़े कार्य (जलगंगा संवर्धन सहित)
वास एंड व्हील के तहत साफ सफाई सहित
अन्य विभिन्न विकास कार्य एवं मनरेगा से संबद्ध परियोजनाएं
बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और तेज हो सके।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
मनरेगा अधिकारी श्री संजय सिंह परिहार
परियोजना अधिकारी श्री पीयूष मिश्रा
एसडीएम श्री आलोक मार्को
जनपद सीईओ श्री सतीश सिंह
बीईओ श्री भगवानदास रजक
एपीआईओ श्री अमित यादव
पंचायत इंस्पेक्टर श्री योगेश सिंह
जनपद पंचायत के अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
यह बैठक ग्रामीण विकास को गति देने और जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
कलेक्टर श्रीमती उषा परमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं में तेजी लाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, Ajayagrh local news,Janpad panchayat Ajaygarh, breaking news, political news,

