'

अजयगढ़ पन्ना: अजयगढ़-माधौगंज रोड पर विशाल पीपल का पेड़ अचानक टूटा, कोई हताहत नही !सड़क पर मचा हड़कंप, यातायात पूरी तरह ठप्प।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 18 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

अजयगढ़-माधौगंज रोड पर विशाल पीपल का पेड़ अचानक टूटा, कोई हताहत नही !सड़क पर मचा हड़कंप, यातायात पूरी तरह ठप्प।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। 18 फरवरी 2026, दोपहर करीब 1 बजे... अजयगढ़ के पूरन मिस्त्री की दुकान के पास लगा सदियों पुराना मोटा पीपल का पेड़ अचानक चटाख से टूटकर बीच सड़क पर धड़ाम से गिर गया! 🌳💥

गनीमत रही कि ठीक उस वक्त कोई वाहन या पैदल यात्री नीचे नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लोग बाल-बाल बचे, लेकिन सड़क पर मची अफरा-तफरी ! 

घटना की सूचना मिलते ही अजयगढ़ पुलिस और नगर परिषद की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत डाल काटने का अभियान शुरू किया, लेकिन मोटी डाल हटाने में समय लग रहा है।

इस वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। लोग परेशान, गाड़ियां खड़ी, ट्रैफिक जाम का आलम! 🚗🛑

स्थानीय लोग कह रहे हैं – ऐसे पुराने पेड़ों की समय-समय पर जांच होनी चाहिए, वरना कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, political news, viral news, MP jansampark, Panna PRO, Sagar MP news, breaking news, political news, viral 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने