'

पन्ना मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने टीएल बैठक में समीक्षा कर दिए निर्देश।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 16 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कलेक्टर ने टीएल बैठक में समीक्षा कर दिए निर्देश।

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई साप्ताहिक समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरण व शिकायतों की समीक्षा कर दो दिवस में संतुष्टिपूर्वक समाधान व अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर द्वारा कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडा बिंदुओं के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा भी की गई। इस संबंध में आगामी 19 फरवरी को मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रस्तावित बैठक के दृष्टिगत संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में निरंतर प्रगति तथा बेहतर रैंक के संबंध में निर्देशित कर कुछ मामलों में निराकरण के लिए वरिष्ठ कार्यालय स्तर से पत्राचार के बावजूद निरंतर समन्वय के लिए कहा गया। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नल-जल स्कीम को एक माह में पूर्ण करने, 108 धरती आबा ग्रामों में आवास योजना के क्रियान्वयन पर फोकस करने, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अधिकतम प्रकरणों का निराकरण तथा जिला कौशल समिति की बैठक के शीघ्र आयोजन के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती परमार ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की। साथ ही सुशासन के विभिन्न विषयों पर चर्चा कर ई-ऑफिस के माध्यम से अधिकतम फाइल मूवमेंट के निर्देश दिए। टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के परियोजना निर्माण कार्य स्थलों पर सूचना पटल स्थापित कराने एवं गत धान उपार्जन कार्य की अविलंब शत प्रतिशत पूर्णता सहित विभिन्न विभागों द्वारा कंडम वाहनों की शीघ्र नीलामी की कार्यवाही आरंभ करवाने तथा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में रिक्त पदों की जानकारी भी तत्काल भेजने के लिए कहा। कलेक्टर ने मुख्य डाकघर पन्ना के निकट नगर पालिका परिषद पन्ना एवं जनपद पंचायत पन्ना के नवीन भवन निर्माण के लिए आवंटित भूमि और भवन निर्माण की कार्ययोजना के बारे में पूछा। साथ ही आवासहीन व्यक्तियों को पन्ना नगरीय क्षेत्र में काष्ठागार के निकट आवंटित भूमि पर लेआउट बनवाने तथा जिले के अन्य 6 नगरीय निकायों में भी पीएम आवास के लिए सीएमओ एवं तहसीलदार को संयुक्त भ्रमण कर स्थल चिन्हांकन के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी सहित अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे एवं एसडीएम संजय कुमार नागवंशी भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, TAL meeting, Panna local News, breaking news,MP news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने