'

पन्ना मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने टीएल बैठक में समीक्षा कर दिए निर्देश मंगलवार को कल्दा में लगेगा जिला स्तरीय शिविर।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 24 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कलेक्टर ने टीएल बैठक में समीक्षा कर दिए निर्देश मंगलवार को कल्दा में लगेगा जिला स्तरीय शिविर।

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने सोमवार को साप्ताहिक समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई टीएल बैठक के मौके पर मंगलवार, 24 फरवरी को ग्राम कल्दा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय वृहद स्वास्थ्य शिविर एवं जनसमस्या निवारण शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में भी निर्देशित किया गया। साथ ही कल्दा के शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड व जरूरतमंदों को चश्मा वितरण एवं मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत लाभ प्रदान करने सहित दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, खसरा-खतौनी, ड्रायविंग लाइसेंस व जाति प्रमाण पत्र, उज्ज्वला गैस कनेक्शन इत्यादि के माध्यम से सभी पात्रजनों को लाभांवित करने के लिए भी कहा।

कलेक्टर श्रीमती परमार ने गत जनवरी माह की सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में पन्ना जिले के ए ग्रेड में रहने पर समस्त विभागीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना कर निरंतर रूप से बेहतर रैकिंग की अपेक्षा की। साथ ही सुनवाई प्रक्रिया के उपरांत ही शिकायतों को फोर्स क्लोज करने की हिदायत भी दी। कलेक्टर-कमिश्नर कांन्फ्रेंस के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर विभागवार प्रगति लाने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की मासिक बैठक के अविलंब आयोजन, समस्त गर्भवती महिलाओं की समग्र आईडी बनाने के संबंध में जरूरी कार्रवाई तथा संकल्प से समाधान अभियान के प्रत्येक शिविरों में टीबी व सिकल सेल एनीमिया के परीक्षण सहित निक्षय पोषण बॉस्केट के वितरण तथा लापरवाह मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसके अलावा गत दिवस उपार्जित धान के परिवहन को तत्काल पूर्ण कराने, खाद्यान्न उठाव तथा गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वॉश ऑन व्हील्स सेवा की शुरूआत की गई है। समस्त विभागों द्वारा अधीनस्थ कार्यालयों के संस्थागत शौचालयों के सफाई कार्य के लिए इस सुविधा की मांग की जाए। इस दौरान राज्य स्तर पर एडमिनिस्ट्रेटिव परसेप्शन में जिले की बेहतर रैंक के निर्देश भी दिए गए। गेहूं पंजीयन केन्द्रों पर चना व मसूर के पंजीयन की सुविधा सहित अन्य अंतरविभागीय समन्वय के विषयों पर भी चर्चा की गई। टीएल बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी एवं अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

अतिरिक्त सीईओ का शॉल व श्रीफल भेंट कर किया सम्मान

जिला पंचायत में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक कुमार चतुर्वेदी आगामी 28 फरवरी को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होंगे। सेवानिवृत्ति के पूर्व जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा टीएल बैठक में अतिरिक्त सीईओ का शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस मौके पर विभिन्न शासकीय दायित्वों में एसीईओ की कार्यकुशलता की सराहना की गई। एसीईओ श्री चतुर्वेदी द्वारा भी उपस्थित विभागीय अधिकारियों का शासकीय सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग के प्रति आभार जताया गया।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha, Ansh media, Sagar MP news, streaming online, political news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने