Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 24 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
जनगणना 2027: मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आरंभ।
ब्यूरो.पन्ना मध्य प्रदेश। जनगणना निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार पन्ना जिला मुख्यालय में जनगणना 2027 अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के संबंध में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आरंभ हो गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केन्द्र में प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। आगामी एक से 30 मई की अवधि में जनगणना की निर्धारित प्रक्रिया संपन्न की जाएगी, जिसके तहत राज्य स्तर से नियुक्त प्रशिक्षकों द्वारा अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी ग्रामीण तथा नगरीय चार्ज अधिकारी एवं जनगणना लिपिकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऊषा परमार ने ई-दक्ष केन्द्र पहुंचकर प्रशिक्षण का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने दो चरणों में संपन्न होने वाली जनगणना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा प्रशिक्षणार्थियांे से दो दिवसीय प्रशिक्षण में जरूरी जानकारियों से अवगत होने व प्रश्नों का समाधान प्राप्त करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि जनगणना प्रक्रिया से संबंधित समस्त कार्यों का समय सीमा में संपादन महत्वपूर्ण है। इसलिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर गंभीरतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन किया जाए। इस दौरान विभिन्न चुनौतियों से निपटने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर समन्वय के साथ जनगणना कार्यों के संपादन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में नगरीय निकायों के सीएमओ और तहसीलदार का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रशिक्षण के उपरांत विभाग के अधीनस्थ लोकसेवकों तक इससे संबंधित जानकारियों को साझा किया जाए। इस दौरान फील्ड ट्रेनर की नियुक्ति के संबंध में भी निर्देश दिए गए।
परिचयात्मक प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे ने चार्ज अधिकारी एवं संलग्न कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 16 वर्ष बाद होने जा रही मतगणना प्रक्रिया की समय पर पूरी तैयारी कर लें। आगामी दिवसों में मोबाइल एप संचालन एवं तकनीकी कार्यों में दक्ष कर्मचारियों की प्रगणक के रूप में नियुक्ति की जाएगी। गणना प्रक्रिया के पूर्व भी विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। जनगणना निदेशालय से सागर संभाग प्रभारी शिवांशु कुमार और जिला प्रभारी मिलन गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि वर्ष 2027 की जनगणना एप एवं डिजिटल आधारित है। एप पर डेटा कलेक्शन के साथ ही पोर्टल पर समस्त कार्य संपादित किए जाएंगे।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha, bhartiya jan gadna, MP news, Panna local news, latest news,

