Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 16 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
महादेव पर्व पर कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध।
ब्यूरो.पन्ना। संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष भी जिला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर महादेव पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों के दल द्वारा भगवान शिव की कला अभिव्यक्तियों पर केन्द्रित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समा बांधा और उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध किया। श्रद्धालुओं और दर्शकों को कार्यक्रम में भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं की सजीव झलक देखने को मिली। महादेव पर्व में बड़ी संख्या में उपस्थितजनों ने ताली बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
गत रविवार की रात्रि आयोजित हुए महादेव पर्व के कार्यक्रम में डिंडोरी के लेखपाल धुर्वे एवं दल द्वारा गोंड जनजातीय गुदुमबाजा नृत्य, ओडिसा के अभिजीत दास एवं साथी कलाकारांे द्वारा सिंगारी नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जबकि सिवनी के रूद्रकांत ठाकुर एवं साथी कलाकारों ने भक्ति गायन प्रस्तुत किया। मथुरा के माधव आचार्य के निर्देशन में नृत्य नाटिका शिव पुराण का मंचन किया गया। कार्यक्रम में आए कलाकारों का सम्मान किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अशोक चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश श्रीवास्तव सौरभ द्वारा किया गया।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, Jugal Kishore Maharaj panna, Breaking news,

