Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 24 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
थाना धरमपुर क्षेत्र में अवैध देशी भरतल बंदूक एवं विस्फोटक सामग्री के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अजयगढ ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना जिले में अवैध शस्त्र रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना धरमपुर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी भरतल बंदूक एवं विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व जिले के समस्त अनु. अधि. पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानो में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीमो का गठन किया गया है । थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमो द्वारा अपने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । इसी तारतम्य में दिनांक 22.02.2026 को थाना धरमपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम छानिन में अल्ताफ के डेरा में अपने घर में अवैध शस्त्र छिपाकर रखे है । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम छानिन अल्ताफ के डेरा में पहुँचकर देखा गया जो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये अनुसार बैठा मिला । पुलिस द्वारा पूँछताछ किये जाने पर उक्त संदेही व्यक्ति द्वारा अपना नाम मुबीन खान पिता अल्ताफ खान उम्र 27 वर्ष निवासी अल्ताफ का डेरा, ग्राम छानिन थाना धरमपुर जिला पन्ना होना बताया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लिये जाने पर संदेही के घर में बनी दुगई में रखी चारपाई के बिस्तर के नीचे से एक पुरानी इस्तेमाली हाथ से बनी अवैध देशी भरतल बंदूक बरामद की गई। साथ ही एक काले रंग के थैले से लोहे के 10 नग छर्रे, शीशे का एक टुकड़ा, गोबर की कंडी का टुकड़ा, कैप बनाने के 02 रैपर, एक अधभरी माचिस, एक एल्युमिनियम की डिब्बी में लगभग 05 ग्राम पोटास एवं एक प्लास्टिक डिब्बी में लगभग 50 ग्राम बारूद बरामद की गई। मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना धरमपुर में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
जप्त सामग्री–
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से एक देशी भरतल बंदूक, लोहे के 10 नग छर्रे, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य संबंधित सामान कुल कीमती लगभग 4,000 रुपये जप्त की गई
गिरफ्तार आरोपी-
मुबीन खान पिता अल्ताफ खान उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम छानिन थाना धरमपुर जिला पन्ना ।
सराहनीय योगदान-
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धरमपुर उनि अनिल सिंह राजपूत, सउनि यशवंत सिंह, अवधराज सिंह, प्र.आर. जीतेन्द्र मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार, दुलीचन्द जैन, आर. वरुण सिंह, अजीत यादव, बृजेश सिंह एवं आर. प्रमोद पाल का सराहनीय योगदान रहा।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP police, MP CM mohan yadav, MP police,
