'

पन्ना मध्य प्रदेश: पन्ना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक) पर सस्ती कार बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले 01 आरोपी को मेवात हरियाणा से किया गया गिरफ्तार।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 24 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


पन्ना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक) पर सस्ती कार बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले 01 आरोपी को मेवात हरियाणा से  किया गया गिरफ्तार।

ब्यूरो.पन्ना। आरोपी के कब्जे से नगदी 44585 रूपये एवं एक उपयोग किया जा रहा 01 वीवो कंपनी का मोबाइल किया गया जप्त।प्रकरण  में फरियादी द्वारा दिनांक 04.09.2021 को थाना अमानगंज में रिपोर्ट की गई थी कि मैनें फेसबुक मार्केटप्लेस पर मारुति सुजुकी अल्टो 800 कार बिक्री का  विज्ञापन देखकर विज्ञापन में बताये गये मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था । संपर्क करने पर अज्ञात मोबाइल उपयोगकर्ता द्वारा स्वयं को जबलपुर में आर्मी में कार्यरत होना बताया गया । कार बिक्री के संबंध में बातचीत किये जाने पर उक्त व्यक्ति द्वारा होम डिलीवरी शुल्क एवं अन्य शुल्क बताकर अलग-अलग किस्तों में कुल 44,599 रुपये ऑनलाइन माध्यम (Google Pay एवं PhonePe) से जमा करवा लिए गये हैं परंतु अज्ञात व्यक्ति द्वारा आज दिनांक तक वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमानगंज में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं मे अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले की विवेचना हेतु थाना प्रभारी गुनौर निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री को आदेशित किया गया। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान  के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गुनौर निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा मामले में फरियादी के साथ हुई धोखाधड़ी से संबंधित बैंक खातों की जानकारी सायबर सेल से प्राप्त तकनीकि सहायता एवं मुखविर सूचना के आधार पर। उक्त संदेही व्यक्ति  को मेवात हरियाणा  से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई। घटना के संबंध में कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर उक्त व्यक्ति द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, MP police, panna SP Nivedita Naidu, crime news,fraud

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने