'

पन्ना मध्य प्रदेश: मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित, पंचायत कमेटियों का हुआ गठन।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 12 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित, पंचायत कमेटियों का हुआ गठन।

ब्यूरो.पन्ना। जिले की पवई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चारों ब्लॉकों पवई, शाहनगर, रैपुरा तथा सिमरिया के अलग-अलग मंडलम पड़रिया कला, बिसानी, मलघन और गोल्ही में आज मनरेगा बचाव अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए, तत्पश्चात संगठन की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर कमेटी कमेटियां भी गठित की गई। अतिथियों के पड़रिया कला पहुंचने पर बैंड बाजों के साथ ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस प्रभारी राजभान सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान, जिला संगठन महासचिव राज बहादुर पटेल, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र द्विवेदी भुवन विक्रम सिंह डॉ. सरफराज फारूकी, राजपाल सिंह, अजय श्रीवास्तव, माखन पटेल, रमेश द्विवेदी, हिम्मत बागरी, अश्वनी कुररिया, संदीप द्विवेदी, उमाकांत त्रिपाठी, महेश बढ़ौलिया, महबूब खान, सुरेंद्र नामदेव, छबि लाल चौधरी, प्रेम सिंह परस्ते, मुकेश चौरसिया, रूप नारायण पाठक, जगदीश सरपंच, रतन सिंह, गुमान सिंह, खुशी लाल चौधरी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, political news, panna local news, latest news, MP police, Crime news, Breaking news, Google news,viral blog

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने