'

देवेंद्र नगर पन्ना: पन्ना पुलिस द्वारा जुआ- सट्टा के विरूद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 12 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना पुलिस द्वारा जुआ- सट्टा के विरूद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही।

विगत रात्रि देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत जुए के फड़ पर पुलिस टीम द्वारा
दबिश देकर 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

एक बोलेरो वाहन, 04 मोबाइल फोन, ₹19,400 नगदी सहित लगभग ₹13 लाख का मशरूका जप्त।

देवेन्द्नगर ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा में जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त अभियान के तहत दिनांक 11-12 फरवरी 2026 की रात्रि में थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए जुए के फड़ पर दबिश देकर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति देवेन्द्रनगर के मुक्ति धाम रोड किनारे जुआ खेल रहे हैं।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. पन्ना एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना देवेन्द्रनगर मे पुलिस टीम गठित की गई। थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मुखविर द्वारा बताये अनुसार मौके पर मुक्ति धाम रोड क्षेत्र में दबिश दी गई, जहाँ कुछ व्यक्ति रात्रि के अंधेरे मे प्रकाश की व्यवस्था कर ताश के पत्तों से हार- जीत बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही के दौरान एक बोलेरो वाहन, 04 मोबाइल फोन, ₹19,400/- नगदी एवं 52 पत्तों की ताश की गड्डी जप्त की गई। कुल लगभग ₹13 लाख मूल्य की संपत्ति जप्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेन्द्रनगर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

नाम पता आरोपी-

1. रोहित विश्वकर्मा पिता ईश्वरदीन विश्वकर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़ागांव, थाना देवेन्द्रनगर

2. विक्की सिसोदिया पिता सुरेन्द्र सिसोदिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 05, देवेन्द्रनगर

3. धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ गोलू पिता महराज सिंह ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 05, देवेन्द्रनगर

4. अभिषेक सिसोदिया पिता जीतेन्द्र सिसोदिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 05, देवेन्द्रनगर

5. अजय अहिरवार पिता रामपाल अहिरवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम दउअनटोला, थाना देवेन्द्रनगर

6. लखन प्रताप सिंह पिता मुलायम सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 04, देवेन्द्रनगर, जिला पन्ना (म.प्र.)।।

सराहनीय योगदान:-

 थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, प्र.आर. शंकर बुंदेला, धीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी यादव, अशोक बागरी, आर. बृजेंद्र रैकवार, दिनेश सोलंकी, मृगेंद्र तिवारी, अमित बागरी एवं चालक आरक्षक पुष्पेंद्र जाट का सराहनीय योगदान रहा।

Tag:

आपका न्यूज़ स्टार,aapka News Star, sports news, public news MP jansampark google trends, panna police, SP Nivedita Naidu, viral videos, Google news, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने