'

पन्ना मध्य प्रदेश: जिले में जनगणना 2027 की प्रारंभिक तैयारियां आरंभ

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 12 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

जिले में जनगणना 2027 की प्रारंभिक तैयारियां आरंभ

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई समिति की प्रथम बैठक

ब्यूरो.पन्ना। केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार पन्ना जिले में भी जनगणना 2027 की प्रारंभिक तैयारियां आरंभ हो गई हैं। यह जनगणना दो चरणों में होगी। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऊषा परमार द्वारा जनगणना कार्य के सफल एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आवश्यक बैठक ली गई। जिला स्तर पर गठित जिला जनगणना समिति के सदस्यों के साथ संपन्न पहली बैठक में अनुविभागीय जनगणना अधिकारी और अन्य अधिकारियों को जनगणना कार्यक्रम तथा विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। इस बैठक में जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और डिजिटल डेटा संकलन की कार्ययोजना पर विचार विमर्श कर अवगत कराया गया कि यह जनगणना देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना होगी। इस बार डेटा संकलन के लिए मोबाइल एप और पोर्टल के उपयोग से गणना की सटीकता और गति बढे़गी। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा हर नागरिक का डेटा सही तरीके से दर्ज करने तथा विभागीय समन्वय और तकनीकी समस्याओं के गठन इत्यादि के लिए भी निर्देशित किया गया।

जनगणना निदेशालय के कर्मचारी मिलन गुप्ता द्वारा भी आवश्यक जानकारियां दी गईं। जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक में बताया गया कि भारत की जनगणना दो चरणों मे होती है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या की जनगणना की जाएगी। प्रथम चरण में स्व गणना पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ो का संकलन किया जाएगा। जनगणना प्रक्रिया को संपादित कराने के लिए जिले में रिजर्व सहित लगभग 2800 लोकसेवकों को विभिन्न दायित्व सौंपे जाएंगे। मकान सूचीकरण और मकानों की गणना आगामी एक से 30 मई तक संपादित की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, गुनौर एसडीएम अनिल तलैया सहित परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण शशिकपूर गढ़पाले, जिला शिक्षा अधिकारी रविप्रकाश खरे, सहायक सांख्यिकी अधिकारी राजीव पटेल एवं उमाशंकर दुबे भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, political news, viral news, MP jansampark, Panna PRO, Sagar MP news, breaking news, panna PRO, Crime news, 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने