Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 24 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
सरकारी नौकरी के नाम पर ₹6 लाख की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, भोपाल से आरोपी गिरफ्तार।
ब्यूरो.पन्ना। दिनांक 04.01.2026 को फरियादी रामचन्द्र निवासी पन्ना थाना कोतवाली पन्ना द्वारा थाना उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई गई कि भोपाल निवासी गिरीश पाल नामक व्यक्ति ने *सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर उसे विश्वास में लिया तथा अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन एवं नगद माध्यम से कुल लगभग ₹6,00,000/- (छः लाख रुपये) प्राप्त कर लिये*। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना मे अपराध 18/2026 धारा 318 (4) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वन्दना सिंह एवं SDOP पन्ना श्री एस पी सिहं बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 रोहित मिश्रा के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । दौरान विवेचना फरियादी एवं साक्षियों के कथन व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर टीम गठित कर आधार पर आरोपी गिरीश पाल पिता मनसाराम पाल उम्र 45 वर्ष निवासी J/52 हर्षवर्धन नगर थाना टीटी नगर जिला भोपाल को भोपाल से दस्तयाब कर थाना कोतवाली पन्ना लाया गया, जहाँ दिनांक 23.02.2026 को पूछताछ उपरांत विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने फरियादी को शासकीय नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर विश्वास में लिया तथा अलग-अलग तिथियों में फोन-पे के माध्यम से लगभग ₹5,80,000/- एवं ₹20,000/- नगद प्राप्त किये थे। आरोपी द्वारा बताया गया कि प्राप्त राशि में से ₹1,10,000/- रुपये वापस कर दिये गये तथा शेष ₹4,90,000/- रुपये अपनी पत्नी के इलाज में खर्च कर दिये हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है । आरोपी के द्वारा पन्ना जिले के अलावा अन्य जगह सूचना प्रेषित की गई है, जिसमे और भी खुलासे होने की संभावना है, विवेचना जारी है।
जप्तीः-
आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन कीमती करीब 5000 रूपए का जप्त किया गया है, आरोपी के द्वारा उक्त मोबाईल का उपयोग ठगी करने में किया गया था।
नाम पता आरोपी-
गिरीश पाल पिता मनसाराम पाल उम्र 45 वर्ष निवासी J/52 हर्षवर्धन नगर थाना टीटी नगर जिला भोपाल।।
सराहनीय योगदानः-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मिश्रा, सउनि के.पी. विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक अईमात सेन, आरक्षक बृषकेतु रावत, संतोष तोमर, महिला आरक्षक रंजना, आरक्षक सत्यम अग्निहोत्री एवं सायबर सेल पन्ना की टीम का सराहनीय योगदान रहा।
Tag:
Aapka News Star, MP police, panna SP Nivedita Naidu, panna PRO, MP news, Panna police, crime news, cyber crime branch bhopal, digital fraud, Breaking
